महापौर बाली ने स्वच्छता चौपाल लगाकर जनता से मांगा सफाई के प्रति सहयोग

काशीपुर। शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर काशीपुर को काशी की तरह सजाने हेतु जनता को जागरूक करने के लिए महापौर दीपक बाली ने पूरे प्रदेश में एक अनूठी पहल शुरू करते हुए नगर के वार्ड नंबर 1 में गिरीताल बायपास रोड पर दूसरी स्वच्छता चौपाल लगाकर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता चौपाल के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल रहे। स्वच्छता चौपाल के दौरान लोगों ने खुद स्वीकार किया की नेता चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच नहीं आते जबकि महापौर दीपक बाली ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो रहते ही जनता के बीच हैं। जब महापौर ने स्वच्छता सहयोग के लिए एक गीत की पंक्तियां गुनगुनाई की एक अकेला थक जाए तो महिलाओं ने खुद गाना शुरू कर दिया मिलकर हाथ बढ़ाना। स्वच्छता चौपाल में महापौर दीपक बाली ने नागरिकों के साथ शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने को लेकर संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सफाई व्यवस्था की चर्चा करना नहीं, बल्क नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार और भागीदार बनाना भी रहा।महापौर ने कहा कि नगर निगम अकेले पूरे शहर को स्वच्छ नहीं रख सकता। शहर की सफाई व्यवस्था में नगर निगम के साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर का कचरा सड़क, नाली या खाली प्लॉट में डालने की बजाय उसे कूड़ा वाहन मैं ही डालें ।उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में नालियों में जमा प्लास्टिक और पॉलीथीन भी बड़ी बाधा बनते हैं। हाल की बारिशों का उदाहरण देते हुए महापौर ने कहा कि पानी भरा जरूर लेकिन जनता ने देखा होगा कि वह जल्दी निकल गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लाख कोशिशें के बाद भी चलाए जा रहे हैं स्वच्छता मिशन के बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने में लगे हुए हैं मगर मैं सोशल मीडिया पर कोई जवाब नहीं देना चाहता बल्कि जनता के सामने आकर जवाब देने में विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों एवं पर्यावरण मित्रों की मेहनत का ही परिणाम है कि बारिश का पानी जल्दी से निकल जाता है। महापौर ने शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर के प्रति विशेष प्रेम ही तो है कि उनके आशीर्वाद के चलते काशीपुर के लिए लगभग 602 करोड़ रुपये की ड्रेनेज योजना तैयार की गई है। इसके प्रथम चरण में रामनगर रोड से मुरादाबाद रोड तक के क्षेत्र को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिए लगभग 220 करोड़ रुपये का टेंडर अपलोड किया जा चुका है और 10 सितंबर को इसे खोला जाना है। इसी वर्ष अक्टूबर से काम भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की आबादी पिछले वर्षों में काफी बढ़ी है, जबकि पुराने समय की नालियां और नाले उसी अनुपात में हैं। ऐसे में बड़े स्तर की ड्रेनेज योजना के बिना जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं था।महापौर ने कहा कि योजना के तहत नालों और नालियों को चौड़ा करने, बड़े नालों को पक्का करने तथा आवश्यक स्थानों पर स्लैब डालने जैसे कार्य किए जाएंगे। स्वच्छता चौपाल में महापौर ने नागरिकों के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि जो परिवार घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को देंगे, उन्हें स्वच्छ परिवार प्रमाण पत्र दिया जाएगाऔर जो परिवार एक महीने में तीन स्वच्छ परिवार प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे उन्हें हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। महापौर ने कहा कि सूखा और गीला कचरा अलग रखने के लिए नगर निगम द्वारा प्रत्येक घर को दो डस्टबिन निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह अभियान वार्ड नंबर एक से शुरू किया गया है और लगभग साढ़े तीन महीने में घर-घर तक डस्टबिन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान का भाव रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र धूप, बारिश और खराब मौसम में भी शहर की सफाई के लिए काम करते हैं।उन्होंने कहा कि नागरिक अपने घर के सामने की सफाई की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएं तो शहर चमक जाएगा। घर के अंदर सफाई रखने के साथ सड़क, पार्क और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी अपना समझना होगा, तभी शहर वास्तविक रूप से स्वच्छ बन सकेगा।कार्यक्रम में नागरिकों को कचरा पृथक्करण की जानकारी देने के लिए मनोरंजक खेल और गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों से अलग-अलग प्रकार के कचरे को उचित डस्टबिन में डालने तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में सवाल पूछे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहां की महापौर दीपक बाली ने जो अनूठी पहल शुरू की है वह बेहद सराहनीय है और वह अपने पूरे जिले में प्रयास करेंगे कि वहां के जनप्रतिनिधि भी ऐसा ही प्रयास शुरू करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर के विकास में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की और जनता से अनुरोध किया कि वह काशीपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में मेयर दीपक बाली के प्रयासों में मदद करें। कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक, जैविक कचरे, रासायनिक एवं खतरनाक कचरे तथा रिसाइकिल होने वाली वस्तुओं के अलग-अलग निस्तारण की जानकारी दी गई। महापौर ने कहा कि उनका कार्यकाल साढ़े तीन वर्ष और शेष है, लेकिन स्वच्छता की मुहिम केवल कार्यकाल तक सीमित नहीं रहेगी। चौपाल में शामिल हुए स्त्री पुरुषों ने कार्यक्रम को बेहद शानदार बताया और कहां कि महापौर दीपक बाली की यह अनूठी पहल बहुत बेहतर है। चौपाल में महापौर ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। आज की दूसरी चौपाल में सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता मोहन बिष्ट सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाठक पार्षद बीना नेगी पूर्णिमा पाठक सुमित्रा देवी रजनी धनशीला दीपा जोशी शंकर सिंह नेगी कायस्थ सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट खश्टी नेगी राजदीपिका मधुर सुरेंद्र मधुर मदन सिंह बिष्ट ललित नेगी पुरनचंद जोशी जसवीर सिंह सैनी अंतर प्रीत सिंह चीमा भुवन चंद प्रियंका अग्रवाल अनुराधा त्रिपाठी भाव्य पांडे सुशांत नवीन चौधरी समरपाल सिंह सफाई नायक राजेश एवं क्षेत्र के पर्यावरण मित्र सहित वार्ड नंबर 1 के सैकड़ो गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment