कार की टक्कर से दो बाइक सवार हुए चोटिल

काशीपुर। नगर के नागनाथ मंदिर के पास कार सवार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को एलडी भट्ट उपजिला राजकीय चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पता चला है कि विजयनगर नई बस्ती निवासी मोहम्मद आजिम पुत्र मोहम्मद अली मजदूरी का काम करता है। वह काम के सिलसिले में बाहर गए थे और बीती देर शाम अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नागनाथ मंदिर के पास कार संख्या यूके18बी 6139 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोहम्मद आजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल नगर के एलडी भट्ट उपजिला राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment