देहरादून। उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार गंगा प्रसाद, हर सिंह बोनाल और जयपाल सिंह तोमर के वर्तमान दायित्वों में परिवर्तन किया गया है। शासन ने तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।शासन के आदेश के मुताबिक गंगा प्रसाद को निदेशक, विभागीय लेखा उत्तराखंड, देहरादून के पद से हटाकर निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, देहरादून का मूल प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उनके पास अपर सचिव, वित्त विभाग, उत्तराखंड शासन का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।इसी क्रम में हर सिंह बोनाल को निदेशक, पं. टी.ओ. सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून का मूल प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से मौजूद अपर निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, देहरादून समेत अन्य अतिरिक्त दायित्व भी यथावत रहेंगे।वहीं जयपाल सिंह तोमर को निदेशक, विभागीय लेखा, उत्तराखंड, देहरादून का मूल प्रभार सौंपा गया है। उनके अतिरिक्त दायित्वों में वित्त निदेशक, पेयजल निगम, देहरादून के साथ उत्तराखंड मेट्रो और नमामि गंगे से संबंधित वित्तीय जिम्मेदारियां भी शामिल रहेंगी।शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि तीनों अधिकारी अपने-अपने नए प्रभार का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अतिरिक्त प्रभार के लिए अधिकारियों को किसी प्रकार का अलग से अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद वित्त सेवा संवर्ग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों का नया कार्य-विभाजन प्रभावी हो गया है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
