रसगुल्ला खाने को लेकर हुए विवाद में तो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

काशीपुर। हल्की सी हुई कहा सुनी में में पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्रतार किया है। जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। ग्राम लालपुर में बीते तीन अक्तूबर की रात जन्मदिन की दावत के दौरान रसगुल्ला खाने को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट व फायरिंग हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया घटनाक्रम के बाद दोनों पक्ष की क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई थी। साथ ही मामले में नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कुंडा कोतवाली के प्रभारी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्रतारी को दबिश दे रही थी। उन्होंने बताया पुलिस टीम में शामिल एसआई नवीन जोशी व सौरभ कुमार भारती को मुखबिर से सूचना मिली की फायरिंग के मामले में नामजद अभियुक्त पप्पू तथा उसका भाई प्रीतम निवासीगण ग्राम लालपुर, कोतवाली कुण्डा भागने के प्रयास में हैं। पुलिस ने हरियावाला रोड पर कात्यानी टिशू पेपर मिल के पास निर्माणाधीन फ्रलाईओवर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन जोशी, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती तथा कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्रतार कर सलाऽों के पीछे भेजा जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment