काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपित उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को पुरस्कृत कर सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया । महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ_ बेटी बचाओ का झूठा और खोखला नारा खुलकर सामने आ गया । जिस नेता को सीबीआई और वीआईपी के रूप में अंकिता भंडारी के परिवार जनों ने भी आरोपित मानकर जांच करवाई हो, उसको भाजपा पुरस्कार देकर सम्मानित कर रही है,जो उत्तराखंड की नारी शक्ति को अपमानित करने का काम है। कांग्रेस भाजपा की महिला विरोधी नीति का खुलकर विरोध करेगी। राहुल गांधी का विरोध करने वाले भाजपा और उसके संगठनों को अपने और अपने नेताओं के गिरेबां में झांकना चाहिए।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
