देहरादून। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने देहरादून स्थित चीड़बाग शौर्य स्थल पहुंचकर कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया तथा उनके परिजनों, विशेषकर वीर नारियों का सम्मान करते हुए देश के प्रति उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।राज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं; शहीद परिवारों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख, मुफ्त बस यात्रा और स्टाम्प ड्यूटी में भी राहत
देहरादून। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए राज्य सरकार की सैनिक हितैषी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है तथा देश सदैव अपने वीर जवानों के त्याग का ऋणी रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए अनेक…
नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को महापौर दीपक बाली ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग सुना
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 136वें एपिसोड को काशीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 29 रम्पुरा में स्थित अनन्या होटल में पार्टी के कार्यकर्ताओं संग सुना।इस दौरान जिला महामंत्री सुशील शर्मा , प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ दीपक मित्तल , उपाध्यक्ष आवास विकास मंडल योगेश विश्नोई , पार्षद अशोक सैनी , जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला , पर्यटन प्रकोष्ठ सह संयोजक ज्योतिर्मय बिष्ट , पर्यटन प्रकोष्ठ संयोजक चेतन अरोरा , पर्यटन प्रकोष्ठ सह संयोजक अमन बाली , आवास विकास मंडल…
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में व्यापक फेरबदल किया है। जारी आदेशों के अनुसार कई प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं अपर सचिवों के विभागों का पुनर्वितरण किया गया है। इस बदलाव के तहत शिक्षा, परिवहन, आबकारी, सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, वित्त, सचिवालय प्रशासन और गन्ना विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है।जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव एल. फैनई से आबकारी विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है, जबकि उनके…
कारगिल विजय दिवस पर ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन, शहीदों को नमन कर दौड़े मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गढ़ी कैंट स्थित शौर्य स्थल, छिड़बाग में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। इसके बाद उन्होंने सैकड़ों युवाओं, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों और नागरिकों के साथ मैराथन में दौड़ लगाकर देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का…
आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन’ उत्साहपूर्वक हुआ संपन्न
काशीपुर। ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन’ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों को सम्मानित करते हुए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके योगदान की सराहना की। सम्मेलन में सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि केंद्र एवं उत्तराऽंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की है। उनके प्रेरक अनुभवों ने अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार…
सरकारी धान खरीद सत्र 2026-27 के लिए किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन
काशीपुर। किसान विकास क्लब के तत्वावधान में सरकारी धान खरीद सत्र 2026-27 के लिए किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डिप्टी आरएमओ दिनेश चंद्र एवं एसएमओ अतुल चतुर्वेदी के निर्देशन में किसानों के धान तौल हेतु पंजीकरण किए गए।किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह सराहनीय पहल है कि पहले जहां धान खरीद के लिए पंजीकरण अक्टूबर माह में शुरू होता था, वहीं इस वर्ष जुलाई माह से ही पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इससे किसानों…
नगर निगम ने स्कूली छात्रों को 4-बिन कचरा सेग्रीगेशन के महत्व के बारे में जागरूक किया
काशीपुर। नगर निगम की ओर से शुरू हुए स्कूल जागरूकता कार्यक्रम के पहले दिन सुदामा लाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय, काशीपुर के बच्चों को 4-बिन कचरा सेग्रीगेशन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को कठपुतली शो, रोचक खेलों एवं गतिविधियों के माध्यम से गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक एवं सैनिटरी कचरे को अलग-अलग बिन में डालने का सही तरीका सिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने स्वयं स्वच्छता अपनाने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक…
ऊधम सिंह नगर में क्षेत्र पंचायत बैठकों का रोस्टर जारी, जिलाधिकारी ने सभी विकासखंडों के लिए नोडल अधिकारी किए नामित
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी विकासखंडों की क्षेत्र पंचायत बैठकों के लिए विस्तृत रोस्टर जारी करते हुए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित तिथियों पर क्षेत्र पंचायत की बैठकें समयबद्ध ढंग से आयोजित की जाएं तथा संबंधित विभागों के अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।जारी रोस्टर के अनुसार विकासखंड सितारगंज में क्षेत्र पंचायत की बैठकें 25…
जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जनसमस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और जनहित के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है तथा जनता…
