उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, सीएम धामी ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की औपचारिक शुरुआत कर दी है। नई व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय किसी समुदाय विशेष की पहचान, धार्मिक परंपरा या संस्कृति को प्रभावित करने के उद्देश्य से नहीं लिया गया है, बल्कि राज्य के सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।…

हरिद्वार में निशुल्क कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू, छह लाख छात्रों को मिलेगा लाभ

रुड़की स्थित हरिद्वार जिले के निशुल्क पाठ्य पुस्तक भंडारण एवं वितरण केंद्र पर निशुल्क कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। योजना के तहत कक्षा 1 और 2 के प्रत्येक छात्र को एक-एक कॉपी, कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को तीन-तीन कॉपियां तथा कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक छात्र को पांच-पांच कॉपियां निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कॉपियों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और जिले के करीब छह लाख छात्रों को इनका वितरण किया जाएगा। उम्मीद है कि…

सीएम धामी के निर्देश पर 4 जुलाई से फिर शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 4 जुलाई से पूरे प्रदेश में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आमजन की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करेंगे। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न…

सीएम धामी की श्रीअन्न पहल से पारंपरिक खेती को मिली नई पहचान, मडुआ की सरकारी खरीद से किसानों को लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार पारंपरिक खेती को लाभकारी बनाने के लिए राज्य मिलेट मिशन और श्रीअन्न योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों के मोटे अनाज—मडुआ (रागी), झंगोरा (सांवा) और रामदाना (चौलाई) को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप सरकार किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए आर्थिक और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के साथ बीज से लेकर बाजार तक की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रही है। राज्य के इतिहास में पहली बार मडुआ को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के…

तेज रफ्तार कार ने गर्भवती गाय को उतारा मौत के घाट

काशीपुर। बीती रात नगर के कटरा ताल स्थित आई हॉस्पिटल के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क के दोनों ओर बैठे मवेशियों के बीच से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने एक गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।पता चला है कि कार खान मेडिकल स्टोर की ओर से तेज गति से आई और सड़क पर बैठी गाय को कुचलते हुए निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने…

सरकारी अस्पताल को कई और मिले चिकित्सक दो चिकित्सकों का हुआ स्थानांतरण

काशीपुर। काशीपुर का एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काफी लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा था अब शासन ने आखिरकार बड़ी राहत देते हुए यहां पर काफी चिकित्सकों की तनाती की है। शासन ने चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह चिकित्सकों का स्थानांतरण काशीपुर कर दिया है। इससे अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को अब मजबूती मिलेगी। हालांकि अस्पताल के दो वरिष्ठ चिकित्सकों का स्थानांतरण पिथौरागढ़ कर दिया गया है। हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार और धारचूला से पहुंचे विशेषज्ञ शासन के आदेश के अनुसार उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी से चेस्ट…

मानसून की दस्तक से महापौर का पीला पंजा एक्टिव मोड पर

काशीपुर। हीट वेव के बाद अब मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है इसी के साथ ही नगर निगम ने भी जल भराव की समस्या से निपटने को लेकर अपनी कमर कस ली हैं । मानसून की दस्तक से नगर निगम पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। महापौर दीपक बाली के निर्देशन में नगर क्षेत्र से जलनिकासी शुरू कर दी है। हुई बारिश के बाद महाराणा प्रताप चौक पर जलभराव की स्थिति बनते ही नगर निगम की नाला गैंग जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गई और…

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं पर बनी सहमति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक कर उत्तराखंड से संबंधित सड़क एवं अवसंरचना विकास की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक एवं रणनीतिक महत्ता, तीर्थाटन, पर्यटन तथा आपदा प्रबंधन की आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क नेटवर्क के विकास पर बल देते हुए लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय का अनुरोध किया। बैठक में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार की…

पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा का निधन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैन्य सेवा और सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले मिजोरम एवं पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा (सेनि) का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार को देहरादून…

ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 1 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश की अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

मौसम विभाग द्वारा जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून तथा मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार, 1 जुलाई को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक)…