काशीपुर : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनावो की तैयारी के लिए काशीपुर में भी कमर कसते हुए तीन नए ब्लॉकों अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुनावो का शंखनाद किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के आवास का शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ऐरी, मो. इंतखाब और संजीव शर्मा ने संगठन की मजबूती पर मंथन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया। इस अवसर पर अलका पाल ने तीनों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत…
Category: अन्य ख़बरें
कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे : अलका पाल
काशीपुर : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनावो की तैयारी के लिए काशीपुर में भी कमर कसते हुए तीन नए ब्लॉकों अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुनावो का शंखनाद किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के आवास का शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ऐरी, मो. इंतखाब और संजीव शर्मा ने संगठन की मजबूती पर मंथन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया। इस अवसर पर अलका पाल ने तीनों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत…
आज से शुरू हुआ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 15 दिन तक जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज, 4 जुलाई से प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अगले 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकारी…
आंगनबाड़ी केंद्रों का काम प्रभावित होने पर मंत्री रेखा आर्या सख्त, कार्यकर्ताओं को दिए स्पष्ट निर्देश
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने एसआईआर कार्यों के चलते विभागीय योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का भी निस्तारण करें। मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन, लाभार्थियों को…
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एल.डी. भट्ट अस्पताल में डॉक्टरों का सम्मान, सेवा और समर्पण को किया गया नमन
काशीपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एल.डी. भट्ट उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्र मंच उत्तराखंड के प्रदेश प्रांत संयोजक मोहम्मद अहमद एवं मीडिया प्रभारी शमशेर खान ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संदीप दीक्षित सहित अस्पताल के चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंक, डॉ. मन्नू पांडे, डॉ. सत्यवीर, डॉ. अरुण, डॉ. पुनेरा सहित अन्य चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर…
पीसीएस-2024 के चयनित अभ्यर्थियों को मिली बड़ी सौगात, सीएम धामी ने दिए नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 अभ्यर्थी तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थी शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का प्रमाण नहीं, बल्कि प्रदेश के सवा करोड़ नागरिकों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी नवचयनित अधिकारियों…
नगर क्षेत्र में सड़क किनारे और फुटपाथों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण से नगर की जनता परेशान
काशीपुर। नगर क्षेत्र में सड़क किनारे और फुटपाथों पर लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण ने आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर फुटपाथ पूरी तरह से दुकानों और अस्थायी कब्जों की चपेट में आ चुके हैं, जिसके कारण पैदल यात्रियों के लिए चलना भी दूबर हो गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार क्षेत्र और मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के चलते आवाजाही बाधित हो रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई बार लोग सड़क पर…
विश्व चिकित्सक दिवस पर आईएमए समारोह में पहुंचे महापौर चिकित्सकों के योगदान को किया नमन
काशीपुर। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ आईएमए काशीपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने सहभागिता कर चिकित्सा जगत से जुड़े सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए दिन-रात समर्पित रहने वाले चिकित्सक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। स्वस्थ काशीपुर और स्वस्थ भारत के निर्माण में चिकित्सकों का योगदान अत्यंत…
न्यायालय ने किया मारपीट व धमकाने का आरोपी को साक्ष्यो के अभाव में दोषमुक्त
काशीपुर। न्यायालय ने मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। जुड़का निवासी सुभाष कुमार ने सात जून, 2018 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसके ताऊ चतर सिंह राजमिस्त्री हैंं। चतर सिंह ने एक वर्ष पूर्व ग्राम के ही निवासी महेन्द्र सिंह का मकान बनाया था। जिसके मजदूरी के महेन्द्र सिंह की तरफ दस हजार रुपये बकाया चल रहे थे। आरोप है कि चार जून, 2018 को रात्रि साढ़े दस बजे महेन्द्र सिंह उसके ताऊ चतर…
किसान विकास क्लब की मासिक बैठक में किसानों को दिए टिप्स
काशीपुर। कृषि मंडी गेस्ट हाउस में किसान विकास क्लब की मासिक बैठक क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन क्लब के संयुक्त सचिव अशोक शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इफको के अधिकारी नीरज डोभाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को धान की फसल में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के प्रति जागरूक करना तथा प्रगतिशील किसानों के खेतों पर लगाए जा रहे प्रदर्शन क्षेत्रों की जानकारी देना है। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व…
