लायंस क्लब द्वारा किया गया वृक्षारोपण

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा चैती गांव ब्लॉक ऑफिस के पास चैती गांव शमशान घाट में 21 फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया जिससे छाया के साथ-साथ पर्यावरण भी शुद्ध होगा इस मौके पर क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन सुखविंदर सिंह, क्लब सचिव लायन बलदेव सिंह, क्लब कोषाध्यक्ष एमजेएफ लायन शेर जंग सिंह, धारीवाल पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल , पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन सतविंदर सिंह, लायन जगतार सिंह ढिल्लों, लायन शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, लायन जसबीर सिंह, लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा के साथ क्लब के सभी सदस्य उपस्थित…

नैनीताल में 2 और 3 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

नैनीताल। मानसून के दौरान मौसम विभाग द्वारा जारी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 2 और 3 जुलाई 2026 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहते हुए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग…

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, सीएम धामी ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की औपचारिक शुरुआत कर दी है। नई व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय किसी समुदाय विशेष की पहचान, धार्मिक परंपरा या संस्कृति को प्रभावित करने के उद्देश्य से नहीं लिया गया है, बल्कि राज्य के सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।…

सीएम धामी के निर्देश पर 4 जुलाई से फिर शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 4 जुलाई से पूरे प्रदेश में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आमजन की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करेंगे। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न…

तेज रफ्तार कार ने गर्भवती गाय को उतारा मौत के घाट

काशीपुर। बीती रात नगर के कटरा ताल स्थित आई हॉस्पिटल के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क के दोनों ओर बैठे मवेशियों के बीच से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने एक गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।पता चला है कि कार खान मेडिकल स्टोर की ओर से तेज गति से आई और सड़क पर बैठी गाय को कुचलते हुए निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने…

सरकारी अस्पताल को कई और मिले चिकित्सक दो चिकित्सकों का हुआ स्थानांतरण

काशीपुर। काशीपुर का एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काफी लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा था अब शासन ने आखिरकार बड़ी राहत देते हुए यहां पर काफी चिकित्सकों की तनाती की है। शासन ने चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह चिकित्सकों का स्थानांतरण काशीपुर कर दिया है। इससे अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को अब मजबूती मिलेगी। हालांकि अस्पताल के दो वरिष्ठ चिकित्सकों का स्थानांतरण पिथौरागढ़ कर दिया गया है। हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार और धारचूला से पहुंचे विशेषज्ञ शासन के आदेश के अनुसार उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी से चेस्ट…

मानसून की दस्तक से महापौर का पीला पंजा एक्टिव मोड पर

काशीपुर। हीट वेव के बाद अब मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है इसी के साथ ही नगर निगम ने भी जल भराव की समस्या से निपटने को लेकर अपनी कमर कस ली हैं । मानसून की दस्तक से नगर निगम पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। महापौर दीपक बाली के निर्देशन में नगर क्षेत्र से जलनिकासी शुरू कर दी है। हुई बारिश के बाद महाराणा प्रताप चौक पर जलभराव की स्थिति बनते ही नगर निगम की नाला गैंग जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गई और…

ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 1 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश की अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

मौसम विभाग द्वारा जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून तथा मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार, 1 जुलाई को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक)…

पॉलिटेक्निक प्रवक्ता भर्ती पर बड़ा पेंच: 500 से अधिक पदों की चयन प्रक्रिया अटकी, आयोग ने शासन से मांगी समकक्ष अर्हता पर स्पष्टता

प्रदेश के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में 500 से अधिक प्रवक्ता पदों पर प्रस्तावित भर्ती शैक्षिक योग्यता को लेकर स्पष्टता के अभाव में उलझ गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में शासन को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले सेवा नियमावली में समकक्ष शैक्षिक अर्हता का स्पष्ट उल्लेख करने को कहा है। आयोग का कहना है कि समकक्ष अर्हता की स्पष्ट परिभाषा न होने के कारण कई भर्ती परीक्षाएं अनावश्यक रूप से न्यायालयों में चुनौती का सामना कर चुकी हैं, जिससे चयन प्रक्रिया प्रभावित हुई है।…

दर्जनों युवाओं ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में की एंट्री

काशीपुर। भाजपा को कांग्रेस ने एक बार फिर जोर का झटका देते हुए विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार के साथ लगभग दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा को अलविदा किया। कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जिस तरह से भर्ती घोटाले, रोजगार के कम अवसर, नीट परीक्षाओं में पेपर लीक और बंद पड़े उद्योगों में रोजगार के काम अवसर होने के कारण…