काशीपुर। आज काशीपुर उस समय सफाई व्यवस्था की अत्याधुनिक तकनीक से जुड़ गया जब महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त एवं पार्षदों के साथ-साथ नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियो और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन कर उसे पूजा के उपरांत झंडी दिखाकर रवाना कर काशीपुर की देव तुल्य जनता जनार्दन को समर्पित कर दिया। इस मशीन की लागत लगभग 38 लाख रुपए है और यह उत्तराखंड की अपनी तरह की पहली बहुउद्देश्यीय पूर्णतः इलेक्ट्रिक मैकेनाइज़्ड रोड स्वीपिंग मशीन है जो बारिश के दौरान भी काम…
Category: अन्य ख़बरें
WhatsApp Web पर अनजान फाइल खोलना पड़ सकता है भारी, हैक हो सकता है पूरा सिस्टम
नई दिल्ली। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने WhatsApp Web और Desktop उपयोगकर्ताओं के लिए अहम साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने लोगों से किसी भी फाइल को खोलने से पहले पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है, चाहे वह फाइल किसी दोस्त, रिश्तेदार या सहकर्मी के नंबर से ही क्यों न आई हो।CERT-In के अनुसार साइबर अपराधी हैक किए गए WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर परिचित लोगों के नाम से Visual Basic Script (VBS) जैसी खतरनाक फाइलें भेज रहे हैं। भरोसेमंद संपर्क से मैसेज आने के…
उत्तराखण्ड पंजाबी महासभा कुमायूं मंडल अध्यक्ष का काशीपुर आगमन पर किया स्वागत
काशीपुर। उत्तराखण्ड पंजाबी महासभा का कुमायूं मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर रूद्रपुर निवासी हरीश जल्होत्रा का काशीपुर आगमन पर उनके काशीपुर के मित्रों द्वारा रामनगर रोड स्थित द नेस्ट में देर शाम स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरीश जल्होत्रा पूर्व से ही कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर सामाजिक कार्याे में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है, हरीश जल्होत्रा के साथ पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, प्रदेश महासचिव राजकुमार पफुटेला, कुमायूं मंडल उपाध्यक्ष हेमन्त नरूला, जिला अध्यक्ष पंकज बंगा का भी स्वागत और पटका पहनाकर सम्मान किया…
अलका पाल ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बच्चों को पिलाई जीवन रक्षक खुराक
काशीपुर। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को राजकीय चिकित्सालय लक्ष्मण दत्त भट्ट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया तथा पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की जीवन रक्षक खुराक पिलाई।इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि एक समय पोलियो देश के लिए गंभीर चुनौती और हजारों बच्चों के भविष्य पर संकट था, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए व्यापक टीकाकरण अभियान और लोगों में बढ़ी जागरूकता के चलते भारत ने पोलियो…
अग्निशमन विभाग की सूझबूझ से टले दो बड़े अग्निकांड हादसे, फैक्ट्री और कैटरिंग दुकान सुरक्षित
काशीपुर । ग्राम दभौरा मुस्तकम स्थित वेस्टेज गत्ता गोदाम में आज तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होज़ लाइन बिछाकर पानी की बौछारें कीं, जिससे आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि…
अग्निशमन विभाग की सूझबूझ से टले दो बड़े अग्निकांड हादसे, फैक्ट्री और कैटरिंग दुकान सुरक्षित
काशीपुर । ग्राम दभौरा मुस्तकम स्थित वेस्टेज गत्ता गोदाम में आज तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होज़ लाइन बिछाकर पानी की बौछारें कीं, जिससे आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि…
सूर्या फाउंडेशन ने दर्जनों परिवारों को नि:शुल्क सब्जी बीज वितरण किया
काशीपुर । सूर्या फाउंडेशन आदर्श गाँव योजना के अंतर्गत ग्राम करनपुर में दर्जनों परिवारों को पोषण वाटिका बनाने के उद्देश्य से नि:शुल्क सब्जियों के बीज वितरित किए गए। वितरित किए गए बीजों में लौकी, भिंडी, फ्रेंच बींस एवं मूली शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को अपने घर के आसपास पोषण वाटिका बनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि लोग स्वयं उगाई गई ताजी, शुद्ध, प्राकृतिक एवं जैविक सब्जियों का सेवन कर सकें। इससे रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों से मुक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा और परिवारों के स्वास्थ्य एवं…
6 सड़कों और शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास
काशीपुर। 2 करोड रुपए की लागत से तीन वार्डों में बनने वाली छह सड़कों एवं शहीद पूरन सिंह भंडारी द्वार का महापौर दीपक बाली ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्डों की महिलाओं एवं पुरुषों ने फूलमाला पहनाकर महापौर का स्वागत किया। वर्षों से सड़क निर्माण की इंतजार में रह रहे लोगों ने महापौर का सड़कों का शिलान्यास करने पर आभार जताया और कहा कि सड़कों के निर्माण को लेकर उनकी जो उम्मीदें खत्म हो चुकी थी उन्हें महापौर दीपक बाली ने पूरा कर दिखाया है और सिद्ध कर दिया…
संत कबीर दास जी की वाणी आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है: दीपक बाली
काशीपुर। कबीर दास जी ऐसे महान समाज सुधारक थे जिनका नाम अजर अमर हो गया है क्योंकि उन्होंने अपने मार्गदर्शन से समाज को जो सच्ची राह दिखाई और समाज की कुरीतियों को दूर किया उसके लिए वें युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे। उनके लिखे गए दोहे आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। यह बात श्री बाली ने सद्गुरू कबीर जयंती के पावन अवसर पर डॉ भीम राव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा आयोजित गोष्ठी, समीक्षा एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहे। महापौर श्री…
क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल प्रकरण में बाल अधिकार आयोग सख्त, सुरक्षा मानक पूरे होने के बाद ही खुलेगा विद्यालय
रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल से जुड़ी शिकायतों एवं विद्यालय को अचानक बंद किए जाने के मामले में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की सुरक्षा, भवन की स्थिति, वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं सहित विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।…
