काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के तत्वावधान में सूर्या रोशनी लिमिटेड, परिसर स्थित स्पोर्ट्स क्लब में 7 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में आदर्श ग्राम योजना द्वारा संचालित सूर्या संस्कार केंद्र, सूर्या कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर एवं सूर्या कॉलोनी के कुल 81 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सामाजिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्या रोशनी लिमिटेड के प्लांट हेड शुभम…
Category: अन्य ख़बरें
संविधान हत्या दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
काशीपुर। संविधान हत्या दिवस पर काशीपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए उस दौर में संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुए प्रहार को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित…
भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश
काशीपुर। बिहार निवासी समाजसेवी भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले को लेकर काशीपुर में लोगों में गहरा आक्रोश और दुख देखने को मिला। शहर के चैती चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने नम आंखो से भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि भरत तिवारी समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए थे। उनकी मौत की खबर ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति…
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री स्वर्गीय मुकेश मल्होत्रा की मनाई पुण्यतिथि
काशीपुर। कांग्रेस की उत्तराखंड सरकार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं काशीपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश की छठी पुण्यतिथि बाजपुर रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान हीरो एंटरप्राइजेज में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने स्वर्गीय…
जुलाई में फिर तीन माह का राशन एक साथ मिलेगा, प्रत्येक कार्डधारक को मिलेगा नमक
डोईवाला। राज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जुलाई माह में एक बार फिर तीन माह का खाद्यान्न (राशन) एक साथ वितरित किया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले अप्रैल माह में भी लाभार्थियों को तीन महीने का राशन एकमुश्त उपलब्ध कराया गया था।इस बार राशन वितरण के साथ मंडवे की जगह प्रत्येक राशन कार्ड धारक को नमक भी उपलब्ध कराया जाएगा। नमक निर्धारित शुल्क पर वितरित किया जाएगा, जिसके लिए लाभार्थियों को तय राशि का भुगतान करना होगा।नमक…
वर्ष 2025 में केवल 21 प्रतिशत पाॅस्को तथा 31 प्रतिशत गंभीर अपराध के मुकदमों में सजा
काशीपुर। वर्ष 2025 में उधमसिंह नगर के न्यायालयों ने कुल 9165 अपराधिक मुकदमोें का फैसला किया हैै तथा भारतीय दंड संहिता के गंभीर अपराधों (सत्र न्यायालय) वाले मुकदमोें में 31 प्रतिशत 40 मुकदमों में सजायेें हुई हैै जबकि 91 मुकदमोें में रिहाई हुई हैै। बालक/बालिकाओं के यौन उत्पीड़न के विशेष कानून पाॅस्को के 21 प्रतिशत 27 मुकदमों में सजा हुई तथा 99 मुकदमों में रिहाई हुई।काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने अभियोजन निदेशालय से वर्ष 2025 में मुकदमों में सजा व रिहाई सम्बन्धी विवरणों की सूचना मांगी…
केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम और मुख्यमंत्री धामी को बम से उड़ाने की धमकी, पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में उस समय हड़कंप मच गया जब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना सामने आई। धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा तंत्र में हलचल मच गई तथा पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।जानकारी के अनुसार संदिग्ध ईमेल देहरादून, मसूरी और हरिद्वार से जुड़े अधिकारियों को भेजा गया था। ईमेल में चारधाम यात्रा के प्रमुख धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बद्रीनाथ को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।…
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक काशीपुर के ग्राहकों के लिए विशेष वित्तीय उत्पाद लेकर आया
काशीपुर। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित ढेला पुल के समीप ऐसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का इनॉगरेशन हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार अग्रवल और महापौर दीपक वाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर ESAF स्मॉल इंश्योरेंस बैंक का उद्घाटन किया, जिसमें बैंक के समस्त स्टाफ गणों एवं बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जॉर्ज के जॉन एवं जोनल हेड ब्रांच बैंकिंग नॉर्थ और ईस्ट जट्टा मिश्रा भी उपस्थित रहे, देश के प्रमुख अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों में से एक, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज उत्तराखंड के उभरते…
एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले मास्टरमाइंड को रुद्रपुर से दबोचा
काशीपुर। एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। रुद्रपुर क्षेत्र से फर्जी लाइसेंस बनाने के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके खिलाफ गाजियाबाद और शाहजहांपुर में भी फर्जी लाइसेंस बनाने के कई मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट में आरोपी गाजियाबाद से जेल भी जा चुका है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ग्राम अनावा, थाना पुंवाया, जिला शाहजहांपुर यूपी निवासी सदानंद शर्मा फर्जी लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड और आदतन अपराधी है। बीते मंगलवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि…
28 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, जिले में 2.74 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों ने भाग लिया।बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सफल संचालन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान अत्यंत…
