उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान एमबीए छात्रा बबीता पांडे के रहस्यमय ढंग से लापता होने की घटना के बाद वन विभाग ने संवेदनशील ट्रेक रूटों की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग दयारा बुग्याल सहित अन्य प्रमुख ट्रेक रूटों और उनके बेस कैंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर गंभीरता से विचार कर रहा है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दयारा बुग्याल, डोडीताल सहित अन्य संवेदनशील ट्रेक रूटों के बेस कैंपों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई…
Category: अन्य ख़बरें
मंगेतर ने रची खौफनाक साजिश, पहले भी की थी हत्या की कोशिश
ट्रेकिंग के दौरान धक्का देकर उतारा मौत के घाटपुणे। महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी परिवार के 25 वर्षीय युवक केतन अग्रवाल की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआत में इसे एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि केतन की मौत एक सुनियोजित हत्या थी। इस मामले में पुलिस ने उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 18 जून को केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोनावला स्थित लोहागढ़ किले पर…
मंगेतर ने रची खौफनाक साजिश, पहले भी की थी हत्या की कोशिश; ट्रेकिंग के दौरान धक्का देकर उतारा मौत के घाट
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी परिवार के 25 वर्षीय युवक केतन अग्रवाल की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआत में इसे एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि केतन की मौत एक सुनियोजित हत्या थी। इस मामले में पुलिस ने उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 18 जून को केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोनावला स्थित लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गया था। सिया का जन्मदिन…
दरोगा विनोद कुमार शर्मा की खाई में गिरने से मौत, पुलिस विभाग में शोक
ऋषिकेश। मुनि की रेती थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना में दरोगा विनोद कुमार शर्मा का निधन हो गया। ड्यूटी पूरी कर लौटते समय उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी निवासी दरोगा विनोद कुमार शर्मा बीती रात थाना मुनि की रेती से ड्यूटी पूरी कर अपने वाहन से शिवपुरी चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन…
पर्यावरण मित्रों का आठ सूत्रीयों मांगों का तीन दिन में निस्तारण करने का अल्टीमेटम
काशीपुर। नगर निगम परिसर में पर्यावरण मित्रों ने बाजू में काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार को आठ सूत्रीयों मांगों का तीन दिन में निस्तारण करने का अल्टीमेटम भी दे डाला। प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार 27 जुलाई 2021 के समझौते को अब लागू नहीं किया है। जिसके विरोध में प्रदेश संघ के आहवान पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा काशीपुर ने आंदोलन के द्वितीय चरण का आगाज कर दिया है। 20 जून…
क्षेत्र में लायंस क्लब ने नए शवदाह गृह का निर्माण कराया
काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने अपने सेवा कार्यों में एक ओर सराहनीय पहल करते हुए चैती गांव, ब्लॉक कार्यालय के पास स्थित श्मशान घाट में नए शवदाह गृह का निर्माण कराया है। क्षेत्र में इसकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए क्लब ने यह निर्णय लिया। नए शवदाह गृह के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर लायन जसवीर सिंह, लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा, एमजेएफ लायन…
काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन सर्वे कार्य की रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल को सौंपी
काशीपुर। काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन सर्वे कार्य अब इज्जतनगर मंडल ने सर्वे करने के बाद सर्वे रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल को सौंपी है। अब मुरादाबाद मंडल सर्वे कार्य कर रहा है जो अब अंतिम दौर में है। 62 किलोमीटर की रेलवे लाइन बनने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी काशीपुर-जसपुर-धामपुर के बीच बनने वाली रेल लाइन पिछले 15 वर्षों में फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाई है। कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाली इस लाइन का दो बार सर्वे भी हो चुका है। सर्वे के बाद 62 किमी लंबी रेल लाइन में…
काशीपुर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस के लिए तैयारियां हुई पूर्ण
काशीपुर। काशीपुर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस के लिए तैयारियां पूर्ण होकाशीपुर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस के लिए तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मुहर्रम के आलम आज सांय से उठाए जाएंगे। दसवीं के दिन 26 जून को मुहर्रम का जुलूस निकालकर ताजिए कर्बला में दफन किए जाएंगे। अंजुमन सीरते हुसैन मुहर्रम कमेटी की बैठक मोहल्ला अल्ली खा स्थित इमामबाड़े में हुई। कमेटी के अध्यक्ष चौधरी इनआम हुसैन ने बताया कि 23 जून को शाम सात बजे बांसफोड़ान पुलिस चौकी के पास से मुहर्रम का जुलूस…
बैंक ऑफ बड़ौदा में उपाध्यक्ष और उप उपाध्यक्ष पदों पर भर्ती, 3 वर्ष के अनुबंध पर होगी नियुक्ति
नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने उपाध्यक्ष (Vice President) और उप उपाध्यक्ष (Deputy Vice President) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।भर्ती प्रक्रिया के तहत बैंक आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट अथवा अन्य मूल्यांकन परीक्षा आयोजित कर सकता है। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को एक या अधिक चरणों के साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।बैंक…
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ में एक…
