भाजपा सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद

काशीपुर। भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त विधानसभा संयोजकों एवं सहसंयोजकों ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली व प्रभारी नैनीताल एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने का आहवान किया। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया संयोजक जगवीर सिंह, विधानसभा जसपुर प्रभारी जितेन्द्र यादव, गदरपुर विधानसभा से मोहित अरोरा एवं पवन कुमार, विधानसभा जसपुर…

चार शस्त्र लाइसेंस जांच में फर्जी पाए जाने के मामले में एसओजी ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कथित रूप से जारी चार शस्त्र लाइसेंस जांच में फर्जी पाए जाने के मामले में एसओजी ने दो और आरोपियों को गिरफ्रतार किया है। उनके कब्जे से दो पिस्टल, दो रायफल, कारतूस, फर्जी लाइसेंस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चल रही जांच के दौरान एसओजी को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेंस बनवाकर हथियार रखने का नेटवर्क सक्रिय है। जांच में कुंडा क्षेत्र के चार शस्त्र लाइसेंस फर्जी पाए गए जिनके आधार पर कुंडा थाने में अजय सिंह, अनूप…

किन्नरों के उत्पीड़न से निजात दिलाने पर किया महापौर का अभिनंदन

काशीपुर। काशीपुर कल्याण मंच ने आज नगर निगम पहुंचकर किन्नरों के उत्पीड़न से काशीपुर की जनता को राहत दिलाने पर महापौर दीपक बाली का उनके कार्यालय में पहुंचकर आभार व्यक्त कर उनका अभिनंदन किया । उल्लेखनीय है कि काशीपुर में शुभ कार्यों पर बधाई का नेग लेने के नाम पर किन्नरों द्वारा लंबे समय से जनता का घोर उत्पीड़न किया जा रहा था। जनता को उनके उत्पीड़न से बचाने हेतु काशीपुर कल्याण मंच पिछले लंबे समय से प्रयासरत है। मंच ने इस संबंध में काशीपुर के महापौर दीपक बाली से…

अलका पाल ने घेरा भाजपा सरकार को, कहा- छात्रों का भविष्य संकट में

नीट पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोपकाशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने नीट परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आए विवादों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक और भर्ती घोटालों की घटनाओं ने देश के लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।अलका पाल ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था…

राजकीय चिकित्सालय में जल संचयन परियोजना का शिलान्यास

काशीपुर.। नगर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में जल संचयन परियोजना का महापौर दीपक बाली ने विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निरंतर मिल रहे आशीर्वाद एवं सहयोग के चलते काशीपुर का विकास लगातार जारी है और रहेगा। मुख्यमंत्री का काशीपुर की जनता के प्रति बहुत लगाव है इसलिए यहां की जनता को विकास के मामले में कतई भी कोई निराशा नहीं झेलनी पड़ेगी। महापौर ने कहा कि उक्त परियोजना जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन की दिशा…

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाया कहर, दो मासूम समेत तीन घायल

पिरान कलियर। पिरान कलियर में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गई, जिससे सड़क किनारे मौजूद कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।जानकारी के अनुसार दुर्घटना इमलीखेड़ा रोड स्थित अब्दाल शाह रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि यूपी नंबर की स्कॉर्पियो तेज गति से क्षेत्र से गुजर रही थी। भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो…

खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशखटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि आम लोगों की शिकायतों…

दन्या महाविद्यालय का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

दन्या (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दन्या में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व उन्होंने दन्या महाविद्यालय का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण शैक्षिक सौगात दी।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने क्षेत्र की जनता की भारी उपस्थिति और उत्साह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास सरकार को विकास…

नागरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया, 24 घंटे से तनाव बरकरार, प्रशासन मौके पर डटा

रुद्रप्रयाग। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित नागरासू गुरुद्वारे में बीते 24 घंटे से चल रहा विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। गुरुद्वारे में कुछ निहंग तीर्थ यात्रियों द्वारा कब्जा जमाने की सूचना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में निहंग यात्रियों और स्थानीय प्रबंधन के बीच विवाद के बाद हालात बिगड़ गए। आरोप है कि एक श्रद्धालु को बंधक बनाए जाने की भी घटना सामने आई है, जिससे स्थिति…

क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए किया मीठे शरबत का वितरण

काशीपुर। भीषण गर्मी से राहत देने के काशीपुर के मौहल्ला गंज चूना गली के युवाओं ने रतन सिनेमा रोड पर छबील लगाकर शरबत वितरण का आयोजन किया। आने जाने वाले राहगीरों को शरबत पिलाया जहां राहगीरों ने शरबत पीकर राहत की सांस ली। इसी के साथ ही मोहल्ले वासियों ने बारिश को लेकर दुआएं की।