रामनगर। उत्तराखंड में जंगली हाथियों की गणना का महत्वपूर्ण अभियान शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस बार की गणना में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनमें देहरादून जिले के कालसी वन क्षेत्र में पहली बार हाथियों की मौजूदगी दर्ज होना विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह क्षेत्र अब तक हाथियों की नियमित गतिविधियों वाले क्षेत्रों में शामिल नहीं था, ऐसे में यहां हाथियों का पाया जाना वन्यजीवों के बदलते मूवमेंट और आवासीय विस्तार का संकेत माना जा रहा है।राज्यभर…
Category: अन्य ख़बरें
धामी को बताया देश का सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री, पांडेय के बयान से सियासी हलचल तेज
गूलरभोज। उत्तराखंड की राजनीति में पिछले कुछ समय से चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। तस्वीर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय एक साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा प्रभारी मंत्री दुष्यंत गौतम भी मौजूद हैं।राजनीतिक जानकार इस तस्वीर को केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे…
ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक के लिए तैयारियां पूरी, देशभर से पहुंच रहे मेयर
ऋषिकेश। ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर ऋषिकेश में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के विभिन्न राज्यों से मेयरों का आगमन शुरू हो गया है। बैठक में करीब 60 मेयरों के शामिल होने की संभावना है, जबकि 46 मेयरों की उपस्थिति पहले ही सुनिश्चित हो चुकी है। नगर निगम प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं।नगर निगम कार्यालय में जानकारी देते हुए मेयर शंभू पासवान ने बताया कि बैठक का आयोजन इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में किया जाएगा। तीन…
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पक्ष में किया भाजपा नेता युनुस चौधरी ने जनसंपर्क
काशीपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सचिन बाठला ने भाजपा नेता एवं जसपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ- यूनुस चौधरी की मौजूदगी में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांगा और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने सचिन बाठला का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डॉ- यूनुस चौधरी ने कहा कि जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं के…
सत्यापन करने गई पुलिस से अभद्रता कर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दो गिरफ्तार
काशीपुर। बाहर से आकर रह रहे किरायेदारों के सत्यापन के दौरान सरकारी वाहन में बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने व पुलिसकर्मियों से अभ्रता कर गाली-गलौच करने के मामले में पुलिस ने एसएसआई की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक समेत दो लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षण नवीन बुधानी ने काशीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पुलिस टीम के साथ 31 मई को सरकारी व निजी वाहनों से एसआरएफ फैक्ट्री में कार्यरत कर्मियों का सत्यापन किया। जिसके बाद एएसआई प्रकाश बोरा,…
दो और वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे
काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने काफी लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्रतार किया है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने वारंटी खड़कपुर देवीपुरा निवासी आकश कुमार उर्फ पंकज पुत्र महेंद्र सिंह व श्यामपुरम् कॉलोनी निवासी कलवा उर्फ कलुवा पुत्र रघुनाथ सिंह को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एएसआई दीपक चौहान, हेड कांस्टेवल यतेंद्र रावत, कांस्टेबल दीपक जोशी व रमेश बंग्याल शामिल रहे।
एक ही रात में अज्ञात चोरों ने कई मंदिरों में की चोरी, पुलिस की सूई सीसीटीवी कैमरो पर टिकी
काशीपुर। इस दौर में स्वार्थी व्यक्ति भगवान के घर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। नगर क्षेत्र में एक के बाद एक मंदिर में चोरियों की बढ़ती घटनाओं से भक्तों व नागरिकों में मंदिर की सुरक्षा को लेकर असंतोष पनपता दिखाई दे रहा है। खासकर चोरों ने कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित मंदिरों को अपना निशाना बनाया हुआ है। पुलिस पिछले लगभग एक माह से हो रही इन चोरियों को खोलने में अभी तक नाकाम साबित हो रही है। वहीं पुलिस की जांच बस सीसीटीवी फुटेज तक सिमटकर रह…
सत्यापन अभियान के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता और मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार
काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस और दो युवकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि तेज रफ्तार बाइक के सरकारी वाहन से टकराने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता और मारपीट के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार शनिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी के नेतृत्व में…
राहुल के दौरे से पहले कांग्रेस में जोश, कुमारी सैलजा ने भरी चुनावी हुंकार
देहरादून। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। दौरे की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी चार और पांच जून को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा…
‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक प्रभावी और सशक्त मंच बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने लाते हैं, जिससे अन्य लोगों को भी समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री…
