देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने उपभोक्ताओं को मिलने वाले सुरक्षा निधि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) के ब्याज में कटौती का फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ब्याज दर को 6.50 प्रतिशत से घटाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया गया है। यह कटौती भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंक दरों में किए गए बदलाव के अनुरूप की गई है। नया नियम उपभोग सुरक्षा (कंजंप्शन सिक्योरिटी) और सामग्री सुरक्षा (मैटेरियल सिक्योरिटी) दोनों प्रकार की जमा राशि पर लागू होगा। हालांकि, उपभोक्ताओं को राहत देते हुए यूपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा…
Category: उत्तराखंड
केदारनाथ हेली सेवा पर हाईटेक निगरानी, 18 PTZ कैमरे और लाइव ट्रैकिंग सिस्टम से बढ़ेगी सुरक्षा
देहरादून। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने के साथ ही इस वर्ष हेली शटल सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी, लेकिन इस बार सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से व्यवस्था पहले से कहीं अधिक हाईटेक बनाई गई है। यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए उन्नत तकनीकी सिस्टम तैयार किया गया है, जिसमें यात्रा मार्ग के हेलीपैड पर तीन वेरी हाई फ्रीक्वेंसी (VHF) सेटअप स्थापित किए गए हैं, जबकि किसी तकनीकी बाधा की स्थिति में तीन अतिरिक्त वीएचएफ सिस्टम बैकअप के रूप में रखे गए हैं।…
खनन राजस्व में उत्तराखंड का नया रिकॉर्ड, लक्ष्य से कहीं अधिक 1217 करोड़ की कमाई
देहरादून। उत्तराखंड ने खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रह का नया रिकॉर्ड कायम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के नेतृत्व में राज्य को खनन से कुल 1217 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो निर्धारित 950 करोड़ रुपये के लक्ष्य से काफी अधिक है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब प्रदेश ने तय लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म राजपाल लेघा के अनुसार, इस कुल राजस्व में 1130 करोड़ रुपये ट्रेजरी…
धामी सरकार ने दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की, सात और लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए रविवार को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात व्यक्तियों को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले सरकार शुक्रवार को 14 लोगों को अलग-अलग संस्थाओं में नियुक्त कर चुकी थी, जिसके बाद अब कुल संख्या में और इजाफा हुआ है। जारी सूची के अनुसार हरिद्वार के राव खालेखां उर्फ वरीश को किसान…
अपराध पर जीरो टॉलरेंस: उत्तराखंड में सख्ती बढ़ी, बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान तेज
देहरादून। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है और स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है और जो भी व्यक्ति अपराध में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। इसी क्रम में बाहर से आकर प्रदेश में रह रहे लोगों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें…
सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने सांसद निधि से नवर्निमित शिक्षण कक्ष का लोकार्पण किया
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने आज देहरादून के नथुवावाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार का आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शेलेन्द्र जी की गरिमामय उपस्थति मे लोकार्पण किया।’ स्कूल में वर्षो पूर्व बने भवन जर्जर होकर टूट रहे है व बच्चो की संख्या बढ़ने पर भवन की आवश्यकता को देखते हुए व छात्रों की संख्या को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा.…
19 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त, ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ से मतदाता सीधे कर सकेंगे संपर्क
देहरादून। चुनाव संबंधी तैयारियों के तहत प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा बड़े पैमाने पर बूथ स्तर पर कार्य तेज कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक विभिन्न दलों ने लगभग 19 हजार बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त कर दिए हैं, जो मतदाता सूची के सत्यापन और अपडेट की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रत्येक मतदान केंद्र पर अनुपस्थित, स्थानांतरित (शिफ्टेड) तथा मृत मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही है, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके। यह प्रक्रिया आगामी चुनावों को ध्यान में…
अन्य राज्यों के चुनाव में उतरी उत्तराखंड भाजपा की टीम, सीएम धामी होंगे स्टार प्रचारक
देहरादून। विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश की बूथ प्रबंधन प्रणाली की कई बार सराहना की है, जिसके चलते इस बार भी यहां की टीमों को चुनावी राज्यों में तैनात किया गया है। प्रदेश संगठन के अनुसार पश्चिम बंगाल में एक कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में टीम भेजी गई है, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 20 पदाधिकारी शामिल हैं।इसी प्रकार असम में 15 सदस्यीय टीम सक्रिय…
पीएम मोदी-सीएम धामी मुलाकात से अटकलों पर विराम, नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं थमीं
नई दिल्ली/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच आज नई दिल्ली में हुई मुलाकात को राज्य की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। करीब आठ महीने बाद हुई इस आमने-सामने की बैठक ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चल रही कई अटकलों पर विराम लगा दिया है।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस मुलाकात को मुख्यमंत्री धामी के प्रति केंद्रीय नेतृत्व के मजबूत समर्थन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर…
दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम धामी, पीएम मोदी से मुलाकात की संभावना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।सूत्रों के अनुसार अप्रैल माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी की प्रधानमंत्री से संभावित मुलाकात को इसी दौरे की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।…
