काशीपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सौजन्य से आज 13 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 5 हाईटेक शौचालय निर्माण का जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस जय किशन ने उद्घाटन किया। जिस पर निर्माण का शुरू हो गया। इस मौके पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस जय किशन ने बताया कि काशीपुर बार एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से शौचालयों की कमी से जूझ रहा था। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं समेत यहां आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खास तौर पर महिलाएं…
Category: उत्तराखंड
सीमांत गांव माणा पहुंचे सीएम धामी, हरित और सुरक्षित चारधाम यात्रा का दिया संदेश
देहरादून/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण किया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, सुखद और प्लास्टिक मुक्त हरित यात्रा बनाने पर विशेष जोर देते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए यात्रा मार्गों पर स्वच्छता और अनुशासन का पालन अत्यंत आवश्यक है।मुख्यमंत्री…
मां की कमाई या कर्ज का हवाला देकर नहीं बच सकता पिता, हाई कोर्ट ने भरण-पोषण को बताया सर्वोच्च दायित्व
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि पिता अपने नाबालिग बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से यह कहकर बच नहीं सकता कि मां भी कमाती है या उस पर कर्ज और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। अदालत ने कहा कि बच्चे का भरण-पोषण पिता का सर्वोच्च दायित्व है और स्वेच्छा से लिए गए किसी भी वित्तीय बोझ के आधार पर इस जिम्मेदारी से छूट नहीं मिल सकती।न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकल पीठ ने रुड़की स्थित परिवार न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें…
शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, गूंजा ‘हर-हर महादेव’; व्यवस्थाओं को लेकर सरकार सतर्क
देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयघोषों से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और भाव-विभोर होकर बाबा के दर्शन किए। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी के साथ धाम पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कपाटोद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ सहित चारों धाम…
महापौर ने नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए किया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर। महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम काशीपुर द्वारा शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास लगातार तेजी से चल रहे हैं। जनता को विभिन्न तरीकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को स्कूलों में तो आमजन को अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। ऐसा ही एक जन जागरूकता कार्यक्रम बीती रात शहर के धार्मिक स्थल द्रोणाचार्य पर हुआ जहां शहर की स्वच्छता के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका संदेश था की बुद्धिमान व्यक्ति को मलीनता…
हीटवेव से बचाव के लिए सतर्क हुआ प्रशासन, स्कूलों में समय परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा के निर्देश
देहरादून। ग्रीष्मकाल में बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव के खतरे को देखते हुए राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव ने बुधवार को आयोजित बैठक में सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा और आवश्यकता अनुसार विद्यालयों के समय में बदलाव करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि सभी स्कूलों में कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही…
राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी पर सीएम धामी ने जताया गर्व, युवाओं को खेलों के प्रति किया प्रेरित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े आयोजनों से प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त आधार भी हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन,…
देहरादून में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, काशीपुर महापौर दीपक बाली रहे मौजूद
देहरादून/काशीपुर:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर काशीपुर के महापौर दीपक बाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित जीटीसी ग्राउंड में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में भाग लिया, जिसे उत्तराखंड…
महापौर ने करोड़ो रुपए से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास
काशीपुर। शहर के विकास को लेकर महापौर दीपक बाली ने दिन रात एक कर दिया है। लगातार हो रहे सड़कों के शिलान्यास से काशीपुर क्षेत्र की जनता अब भली भांति समझ चुकी है कि महापौर ने जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने में वें कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं और उनकी विकास करने की रफ्तार को देखकर लग रहा है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद और नेतृत्व में काशीपुर क्षेत्र में बह रही विकास की बयार के चलते अब वह समय दूर नहीं…
वार्ड पार्षदों को अपने क्षेत्र में स्थापित कुओं को गोद लेकर इनके कायाकल्प का बीड़ा उठाना चाहिए: गौतम मेहरोत्रा
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित कुओं का नगर निगम प्रशासन द्वारा सौंदर्यकरण कराये जाने की पहल का सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा है कि प्रत्येक वार्ड के पार्षद को अपने वार्ड में स्थित कुछ कुओं को गोद लेने का बीड़ा उठाना चाहिए ताकि इन कुओं का कायाकल्प हो, और गर्मी के मौसम में इनसे स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो सके। मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखते हुए गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि महापौर दीपक बाली का कहना…
