देहरादून/हरिद्वार।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे। तीनों वरिष्ठ नेताओं का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अमला और भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।एयरपोर्ट से सीधे सभी नेता हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान पहुंचे, जहां त्रिदिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से संत-महात्मा, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और…
Category: उत्तराखंड
54 महीनों में 28,500 युवाओं को सरकारी नौकरी, हर महीने औसतन 518 नियुक्तियां—सीएम धामी
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जुलाई 2021 से अब तक सरकार के 54 महीनों के कार्यकाल में उत्तराखंड में 28,500 से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में स्थायी सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, यह प्रति माह औसतन 518 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का सफल प्रयास रहा है।मुख्यमंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए फरवरी 2023 में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके बाद भर्ती परीक्षाओं की गति में उल्लेखनीय तेजी आई है।…
यूजीसी द्वारा लागू किए गए नियम 2026 के विरोध में सामाजिक, शैक्षिक संगठनों ने रैली निकालते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
काशीपुर। यूजीसी बिल हटाओ संघर्ष समिति के आहवान पर आज यूजीसी द्वारा लागू किए गए नियम 2026 के विरोध में सामाजिक, शैक्षिक संगठनों ने रैली निकालते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। रैली का नेतृत्व हरीश कुमार सिंह एडवोकेट और संजय चतुर्वेदी ने किया। ज्ञापन में समिति ने आरोप लगाया कि यूजीसी का यह फैसला देश की शैक्षणिक व्यवस्था में गंभीर असंतुलन पैदा करने वाला है। यह निर्णय योग्यता, परिश्रम और समान अवसर की संवैधानिक भावना के विपरीत बताया गया, जिससे शिक्षाविदों, छात्रों और…
उपनल कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, जारी हुआ समान कार्य–समान वेतन का आदेश
देहरादून। उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने समान कार्य–समान वेतन को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के आठ हजार से अधिक उपनल कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिन्होंने 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली है।इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले उपनल…
हल्द्वानी दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दो दिन रहेंगे शहर में
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल से दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हल्द्वानी के एफटीआई मैदान पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा।इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री होटल अमरदीप में मीडिया से संवाद करेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और समसामयिक मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बात रखेंगे।दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिव…
पैसे से नहीं परंपरा से होगी शादी, ₹101 तय शगुन—उल्लंघन पर सामाजिक बहिष्कार
ग्राम बड़नु स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के मैदान में खत से जुड़े 12 गांवों के ग्रामीणों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों से जुड़े सख्त नियम-कानून तय किए गए। बैठक की अध्यक्षता खत स्याणा मंजीत सिंह तोमर ने की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खत से संबंधित सभी गांवों में होने वाले शादी-विवाह जैसे आयोजनों में अब बीयर परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि सामाजिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है…
‘विकसित भारत–2047’ की मजबूत नींव रखने वाला सर्वस्पर्शी बजट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में देश का आम बजट 2026 प्रस्तुत किया, जो मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कृषि, रक्षा, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और नवाचार समेत तमाम क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण और दूरगामी घोषणाएं कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब दिखाई देता है और यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को…
समान नागरिक संहिता से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा: काशीपुर नगर निगम में कानून के एक वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम
काशीपुर। समान नागरिक संहिता कानून के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को नगर निगम सभागार में समान नागरिक संहिता के प्रति जन-जागरूकता को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो, महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार पंकज चंदोला, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह सहित नगर निगम एवं विभिन्न सरकारी विभागों की दर्जनों महिला कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत समान नागरिक…
ज्योतिष को वैश्विक पहचान दिलाने की जिम्मेदारी युवाओं की: सीएम धामी
देहरादून। ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि जनकल्याण और खगोलीय घटनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण विज्ञान है। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 8वें अमर उजाला–ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व के प्रतिष्ठित संस्थान भी ज्योतिष की उपयोगिता को स्वीकार कर रहे हैं और नासा जैसी संस्थाएं खगोलीय घटनाओं के अध्ययन में इसके महत्व को मान्यता दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब यह…
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर निगम द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जागरूकता
काशीपुर। स्वच्छता अभियान को लेकर दिल्ली से आई टीम के कलाकारों ने नगर निगम की ओर से शहर में जनजागरूकता की अनूठी पहल शुरू की है। इसी क्रम में मुख्य बाजार में नगर निगम कार्यालय के सामने कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सूखे और गीले कचरे के सही निस्तारण, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और स्वच्छता में नागरिकों की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हास्यदृव्यंग्यपूर्ण संवादों के जरिए यह बताया गया कि कूड़ा चाहे थोड़ा हो या ज्यादा, उसे…
