शारदीय नवरात्र शुरू, घटस्थापना के साथ मंदिरों और घरों में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे

देहरादून। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों से लेकर घरों तक घटस्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है। घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की पूजा की गई, वहीं मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त…

महापौर ने किया रामलीला का विधिवत शुभारंभ

काशीपुर। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित भव्य रामलीला का विधिवत शुभारंभ महापौर ने बतौर मुख्य अतिथि पूजा-अर्चना के साथ किया। शुभारंभ अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, कलाकारों, श्रद्धालुओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।महापौर दीपक बाली ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देता है। रामलीला महज धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा…

चुनावी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

काशीपुर। चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने और उसे जबरन कार में डालकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर तलवार, तमंचे और लाठी-डंडों से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम पच्चावाला निवासी साहब सिंह पुत्र स्वर्गीय मक्ऽन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 अक्टूबर की रात करीब नौ…

पर्वतीय रामलीला का महापौर ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

काशीपुर। पर्वतीय रामलीला का महापौर दीपक बाली नेविधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि महापौर श्री बाली ने कहा कि भगवान श्रीराम जी के आदर्शों, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रऽने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस रामलीला के मंचन के लिए जगह नहीं है यह बात मुझे पता है । प्रभु श्री राम मुझे शक्ति प्रदान करें की…

त्योहारों को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

काशीपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली काशीपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गश्त तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मेन बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। गश्त के दौरान बाजार में पुलिस की सक्रियता बनाए रखने और त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना…

जाम में बाधा बन रहे ई-रिक्शाओं का किया चालान

काशीपुर। त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए काशीपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा (टुकटुक) चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मुख्य बाजार एवं विभिन्न तिराहों-चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करते मिले एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए। पुलिस के अनुसार, मुख्य बाजार में ई-रिक्शा के अनियंत्रित प्रवेश और निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन नहीं करने के कारण अक्सर जाम की…

जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से आज यहां निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन महापौर दीपक बाली ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से गरीब जनता को काफी राहत मिलती हैं। आयोजित इस शिविर के आयोजक नगर निगम के पूर्व सभासद मिथुन वेदी रहे। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होटल देवभूमि, शिव विहार, वार्ड नंबर 8, प्रकाश सिटी रोड, काशीपुर में किया गया जिसमें अनेक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई एवं रक्तदाताओं ने…