जाम में बाधा बन रहे ई-रिक्शाओं का किया चालान

काशीपुर। त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए काशीपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा (टुकटुक) चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मुख्य बाजार एवं विभिन्न तिराहों-चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करते मिले एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए। पुलिस के अनुसार, मुख्य बाजार में ई-रिक्शा के अनियंत्रित प्रवेश और निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन नहीं करने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे आमजन, व्यापारियों और बाजार में ऽरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।काशीपुर पुलिस ने सभी टुकटुक चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और प्रतिबंधित समय में मुख्य बाजार में प्रवेश नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रऽने के लिए ई-रिक्शा को निर्धारित मार्गों पर संचालित कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के िऽलाफ कार्रवाई की जाती है। इसका उद्देश्य चालकों को परेशान करना नहीं, बल्कि शहरवासियों को जाम से राहत दिलाना है।पुलिस ने टुकटुक चालकों से निर्धारित स्थानों पर ही सवारियां बैठाने और उतारने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। काशीपुर पुलिस ने संदेश दिया, आपका सहयोग, शहर को जाम से मुक्ति का प्रयास। पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment