काशीपुर। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आज आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने, जबकि संचालन पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव एसएस सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, सचिव एसएस सिन्हा, ट्रेजरार राजीव पाल तथा सुरेश शर्मा ने उपस्थित सभी पेंशनर्स को नव वर्ष की बधाई देते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि 8वें वेतन आयोग का लाभ रेल कर्मचारियों के साथ ही 69 लाख पेंशनर्स को भी दिया जाए। 18 माह के बकाया एरियर के भुगतान,…
Year: 2026
किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की हो निष्पक्ष जांच-अलका पाल
काशीपुर। कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना बताया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित ठगी और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ा प्रतीत होता है। आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में किसान सुखवंत सिंह द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, जिनमें जमीन के नाम पर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई…
किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या की खबर से पूरा प्रदेश हिला, मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
काशीपुर। काशीपुर के ग्राम पेगा निवासी किसान सुखवन्त सिंह पुत्र तेजा सिंह की प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा उसकी 4 करोड रुपए की रकम हड़पने के मामले में पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने भी उसकी एक न सुनी जिसके चलते किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के होटल में अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो वायरल भी की जिसमें पूरे प्रकरण की बात सामने आई जिसमें उसने प्रॉपर्टी डीलरो और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। यहां बता दें कि…
आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस, विदेशों में हिंदी के प्रचार का संकल्प
नई दिल्ली। आज विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हर वर्ष 10 जनवरी को विदेशों में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसके उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस का मकसद कूटनीति, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना है।विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी, जब 10 जनवरी को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। तभी से हर साल इस दिन को विश्व हिंदी…
नैनीताल के धारी ब्लॉक में तेंदुए के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के धारी विकासखंड में रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब खुटियाखाल गांव में एक महिला की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र अपने घर के पास ही मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में महिला की…
म्यांमार के केके पार्क में साइबर गुलामी का एक और शिकार सामने आया, देहरादून से थाईलैंड होते हुए ले जाया गया
देहरादून। म्यांमार स्थित कुख्यात केके पार्क में साइबर गुलामी का एक और पीड़ित सामने आया है, जिसने अपनी आपबीती में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क की भयावह तस्वीर उजागर की है। पीड़ित को देहरादून से पहले थाईलैंड ले जाया गया और वहां से जंगल और नदी के रास्ते अवैध रूप से म्यांमार के केके पार्क पहुंचाया गया।पीड़ित के अनुसार, उसे वहां बंधक बनाकर रखा गया और रोजाना 18–18 घंटे साइबर ठगी करने के लिए मजबूर किया गया। लक्ष्य पूरा न होने पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। बाहर निकलने…
स्वामी शुद्ध महेशानंद महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
काशीपुर। श्री नंगली आश्रम, में आज भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया, जब स्वामी शुद्ध महेशानंद महाराज जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आश्रम परिसर ष्हरि नाम और भजनों की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। जन्मदिन समारोह की शुरुआत विशेष सत्संग से हुई, जहां स्वामी जी के प्रवचनों और भजनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने सत्संग और भजनों का भावविभोर होकर आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर विधिवत…
फरीदाबाद में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में राजीव चौधरी ने मारी बाजी
काशीपुर। फरीदाबाद में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में 120 केजी भार वर्ग में राजीव चौधरी मिंटू ने 137-5 केजी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बतादें कि राजीव प्रदेश ओर देश के जाने माने पावर लिफ्रटर है और प्रेरणाश्रोत है। यह प्रतियोगिता 7 से 13 जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से 1800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेडल लाने पर सभी खेल संगठन और खिलाड़ियों ने और क्षेत्र वासियों ने राजीव चौधरी को बधाई दी है। सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर उन्हें एशिया फेंसिंग के अध्यक्ष राजीव…
रेलवे फाटक पर ट्रैक पैकिंग कार्य के चलते 11 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रहेगा
काशीपुर। अलीगंज मार्ग से गिरधई मार्ग स्थित फाटक पर ट्रैक पैकिंग कार्य के चलते 11 जनवरी से 15 जनवरी तक फाटक बंद रहेगा। स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ एसके सुमन ने बताया कि अलीगंज से गिरधई मार्ग पर फाटक संख्या 31 सी स्थित है। इस फाटक पर मशीन से ट्रैक पैकिंग का कार्य होना है। इस कारण से 11 से 15 जनवरी तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक यह फाटक बंद रहेगा। वाहन चालक वैकल्पिक फाटक 29 एबी1 और 33 सी से आवाजाही कर सकते हैं।
नगर निगम द्वारा वायु प्रदूषण जागरूकता सप्ताह का सफल समापन
काशीपुर। नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने व लोगों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ‘‘वायु प्रदूषण जागरूकता सप्ताह’’ का आज सफल समापन हो गया। बता दें महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में नगर निगम ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ की तैयारियों को नई ऊंचाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया है। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से 05 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित ‘वायु प्रदूषण…
