एसपी क्राइम ने चैती मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

काशीपुर। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने आज चैती मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चैत्र मास के पहले नवरात्र से मां बाल सुंदरी देवी का ऐतिहासिक चैती मेला शुरू हो रहा है। मां भगवती का डोला 25 मार्च को पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान से मेला परिसर स्थित मंदिर के गर्भगृह पहुंचेगा और 31 मार्च को वापस जाएगा। एसपी क्राइम ने मेला क्षेत्र, मंदिर परिसर, दुकानों के बीच रास्तों और खेल-तमाशा क्षेत्र की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने भीड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी…

रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा चैती मेला परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक

काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा इकाई के तत्वावधान में चैती मेला परिसर में निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर लगाए जाने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 15 दिवसीय शिविर संचालन के लिए दवाइयों की आपूर्ति चिकित्सकों की तैनाती, गम्भीर रोगियों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था समेत आईएमए एवं एल्डी भट्ट राजकीय अस्पताल से सहयोग लेने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के उपरांत शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रेडक्रॉस सचिव अरुण पंत ने बताया कि 15 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा…

केडीएफ ने निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण के साथ द्रोणा सागर में पथ प्रकाश व्यवस्था की मांग

काशीपुर। शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से काशीपुर विकास मंच (केडीएफ) के पदाधिकारियों एवं काशीपुर की विभिन्न सहयोगी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आज निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भ्रमण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने किया, जबकि संयोजन डॉ- चक्रेश कुमार जैन, उप सचिव काशीपुर कल्याण मंच ने किया। वर्तमान में कलश मंडप नाला से आने वाले गंदे पानी को इस एसटीपी प्लांट के माध्यम से शुद्ध किया जा रहा है। शीघ्र ही लक्ष्मीपुर माइनर का निर्माण पूर्ण…

एक्सिस बैंक ने आईआईएम काशीपुर में खोली पहली ऑन कैंपस शाखा

काशीपुर। एक्सिस बैंक ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट आईआईएम काशीपुर में अपनी पहली पूर्ण-सेवा ऑन-कैंपस शाखा खोली। इस शाखा का उद्घाटन एक्सिस बैंक-ब्रांच बैंकिंग, नॉर्थ एवं टीएएससी के प्रेसिडेंट और हेड रेनॉल्ड डी’सूज़ा और आईआईएम काशीपुर के डायरेक्टर नीरज द्विवेदी ने किया। इस मौके पर बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें नॉर्थ 3 के रीजनल ब्रांच बैंकिंग हेड श्रीप्रकाश पी. और देहरादून-सर्कल हेड राजित सिंघला शामिल थे। इसके अलावा आईआईएम काशीपुर के प्रमुख फैकल्टी सदस्य भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।यह शाखा काशीपुर के कुंडेश्वरी रोड स्थित…

लक्ष्मीपुर माइनर अंडरपास निर्माणाधीन नहर पर होने लगा अतिक्रमण

काशीपुर। नगर क्षेत्र में लक्ष्मीपुर माइनर नहर पर अंडरपास का कार्य अभी अधर में है कि इस अंडरपास गूल पर अवैध खोखे व फड़ स्वामियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को देखते हुए इस गूल पर मिनी ट्रक (छोटा हाथी) स्वामियों ने भी अपना अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। इस निर्माणाधीन अंडरपास गूल पर चाय, पान, बीड़ी, मोमो-पिज्जा, नारियल पानी आदि के खोखा लगे होने की कई बार खबरें प्रकाशित कर शासन-प्रशासन व निर्माणाधीन संस्था से इस निर्माणाधीन अंडरपास गूल की मजबूती को लेकर इस और ध्यान आकर्षित कराया…

हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कुंभ कार्यों की समीक्षा कर संतों से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने डामकोठी में कुंभ से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों की प्रगति पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। इसके उपरांत वह जगतगुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।बताया गया कि मुख्यमंत्री ने संत समाज से आगामी कुंभ आयोजन की सफलता और प्रदेश की समृद्धि के लिए शुभकामनाएं…

गैरसैंण बजट सत्र पर कांग्रेस का हमला, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लगाए गंभीर आरोप

देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के बाद देहरादून में कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हुआ है और स्थापित संसदीय परंपराओं का पालन नहीं किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही बजट पेश करना संसदीय परंपराओं के विपरीत है। साथ ही बजट चर्चा के दौरान सदन में मंत्रियों और सत्तापक्ष के विधायकों की कम उपस्थिति को उन्होंने…

2027 में तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

देहरादून। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2027 में प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बूथ स्तर पर प्रभावी कार्य और “पन्ना प्रमुख” व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता का आधार मजबूत संगठन होता है, इसलिए हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी की योजनाओं और नीतियों को अंतिम छोर…

काजी निजामुद्दीन को सीएम धामी का जवाब—“चिंता न करें, सभी सवालों का देंगे उत्तर

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि सदन में उठाए गए हर मुद्दे का उत्तर सरकार देगी। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “काजी जी चिंता मत करो, सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सदन में कही गई सभी बातें ध्यान से सुनी हैं और सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ जवाब देने के लिए तैयार है।राहुल गांधी की मुलाकात पर भी उठाए सवालमुख्यमंत्री ने कोटद्वार की घटना का…

सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की दर्दनाक मौत

काशीपुर। महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले बाइक सवार युवक की आज सुबह डंपर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पता चला है कि ग्राम करनपुर जनपद रामपुर उप्र- निवासी रामपाल सिंह (32) पुत्र जमुना प्रसाद पिछले लगभग 10 वर्षो से यहां महुआखेड़ागंज में किराये का कमरा लेकर एक फैक्ट्री में मजदूरी किया करता था। बीती…