महापौर ने किया रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन

काशीपुर। आज काशीपुर उस समय सफाई व्यवस्था की अत्याधुनिक तकनीक से जुड़ गया जब महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त एवं पार्षदों के साथ-साथ नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियो और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन कर उसे पूजा के उपरांत झंडी दिखाकर रवाना कर काशीपुर की देव तुल्य जनता जनार्दन को समर्पित कर दिया। इस मशीन की लागत लगभग 38 लाख रुपए है और यह उत्तराखंड की अपनी तरह की पहली बहुउद्देश्यीय पूर्णतः इलेक्ट्रिक मैकेनाइज़्ड रोड स्वीपिंग मशीन है जो बारिश के दौरान भी काम…

एसआईआर को लेकर पर पार्षदों के साथ महापौर की बैठक

काशीपुर। आज यहां नगर निगम सभागार में महापौर दीपक बाली ने एस आईआर को लेकर पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली और उनका आह्वान किया कि किसी भी वार्ड में कोई भी व्यक्ति ऐसा न बचे जिसका नाम सूची में दर्ज होने से रह जाए। अपने-अपने क्षेत्र में सभी पार्षद पूरी ताकत लगाए और लोगों का नाम दर्ज कराने में उनकी मदद करे। जहां कहीं बीएलओ या फिर इस ड्यूटी में लगे दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई दिक्कत हो रही हो तो पार्षदों द्वारा उनकी भी मदद की जाए।…

WhatsApp Web पर अनजान फाइल खोलना पड़ सकता है भारी, हैक हो सकता है पूरा सिस्टम

नई दिल्ली। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने WhatsApp Web और Desktop उपयोगकर्ताओं के लिए अहम साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने लोगों से किसी भी फाइल को खोलने से पहले पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है, चाहे वह फाइल किसी दोस्त, रिश्तेदार या सहकर्मी के नंबर से ही क्यों न आई हो।CERT-In के अनुसार साइबर अपराधी हैक किए गए WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर परिचित लोगों के नाम से Visual Basic Script (VBS) जैसी खतरनाक फाइलें भेज रहे हैं। भरोसेमंद संपर्क से मैसेज आने के…

बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, सेल्फी ली और मेहनत, अनुशासन व ईमानदारी का दिया सफलता का मंत्र

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रामनगर दौरे के दौरान बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। अहाना रिजॉर्ट के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा घेरा छोड़कर बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की। इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ जमकर सेल्फी और समूह तस्वीरें खिंचवाईं। मुख्यमंत्री ने बच्चों की पढ़ाई, उनकी रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में भी जानकारी ली।मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।…

खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं- उत्तराखंड शीतकालीन खेलों का बन रहा नया केंद्र, खिलाड़ियों का भविष्य भी सुरक्षित

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य अब केवल पर्यटन ही नहीं, बल्कि शीतकालीन खेलों के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित हिमाद्रि आइस रिंक में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचीं खेल मंत्री ने कहा कि गर्मियों के मौसम…

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन, पैतृक क्षेत्र में शोक की लहर

टिहरी। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी (72) का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही टिहरी जिले के पैतृक गांव चिलामू और नैनबाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।श्यामा देवी का निधन परिवार के लिए गहरा आघात माना जा रहा है। संयोगवश, 28 जून 1976 को जसपाल राणा का जन्म उत्तरकाशी में हुआ था और ठीक 50 वर्ष बाद 28 जून को ही उनकी मां ने अंतिम सांस ली। इस भावुक संयोग ने पूरे परिवार…

सीएम धामी बोले- युवाओं को पलायन नहीं, उत्तराखंड में ही मिलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा प्रतिभा विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते हैं। इसी सोच के अनुरूप…

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर में विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

काशीपुर। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अपने एक दिवसीय काशीपुर दौरे के दौरान सिडकुल क्षेत्र में निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) पार्क, एस्कॉर्ट फार्म स्थित सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय, हेमपुर नेपा फार्म की 803 एकड़ भूमि, काशीपुर-रामनगर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा काशीपुर बाईपास रिंग रोड परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल ने बताया कि 133 एकड़ में विकसित किए जा रहे ईएमसी पार्क में कुल 56 प्लॉट हैं, जिनमें से 22 प्लॉट आवंटित…

सीएम धामी ने रुड़की को दी हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात, खिलाड़ियों से किया संवाद

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया, ट्रेडमिल पर दौड़ लगाई और जिम में व्यायाम कर खिलाड़ियों को फिटनेस का संदेश दिया।लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने कॉम्प्लेक्स में मौजूद खिलाड़ियों और बच्चों से संवाद किया तथा उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि…

उत्तराखण्ड पंजाबी महासभा कुमायूं मंडल अध्यक्ष का काशीपुर आगमन पर किया स्वागत

काशीपुर। उत्तराखण्ड पंजाबी महासभा का कुमायूं मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर रूद्रपुर निवासी हरीश जल्होत्रा का काशीपुर आगमन पर उनके काशीपुर के मित्रों द्वारा रामनगर रोड स्थित द नेस्ट में देर शाम स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरीश जल्होत्रा पूर्व से ही कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर सामाजिक कार्याे में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है, हरीश जल्होत्रा के साथ पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, प्रदेश महासचिव राजकुमार पफुटेला, कुमायूं मंडल उपाध्यक्ष हेमन्त नरूला, जिला अध्यक्ष पंकज बंगा का भी स्वागत और पटका पहनाकर सम्मान किया…