सीएम धामी ने दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को बताया विकास का नया इंजन, पर्यटन व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को राज्य के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना बताया है। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आई है, बल्कि पर्यटन, निवेश और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी तेजी से विकसित हो रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को इस परियोजना का सीधा लाभ मिल रहा है। इससे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों, विशेषकर चारधाम यात्रा मार्गों तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने इसे “नए भारत की नई रफ्तार” का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की आधुनिक परियोजनाएं राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से जहां एक ओर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, वहीं स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और परिवहन क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और विशेष रूप से नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन नेटवर्क उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सड़कों और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहा यह अभूतपूर्व विकास भारत को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में इस तरह की परियोजनाएं उत्तराखंड को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment