वन्यजीव हमलों पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीव हमले की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में सरकार हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार तक सरकारी सहायता बिना किसी देरी के जल्द से जल्द पहुंचाई जाए। उन्होंने प्रशासन को परिवार के लगातार संपर्क में रहने और जरूरत पड़ने पर हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ रही वन्यजीव हमलों की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, गश्त तेज करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment