ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आरोपी को वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए कार्रवाई की।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र करनैल सिंह निवासी कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर के रूप में हुई है। आरोपी संबंधित फौजदारी वाद संख्या 921/24 धारा 138 एनआई एक्ट से जुड़ा हुआ है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कंचन पडलिया और कांस्टेबल प्रकाश शर्मा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment