भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, कई अहम बैठकों में होंगे शामिल

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 मई से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह संगठनात्मक बैठकों, जनप्रतिनिधियों के संवाद कार्यक्रमों और विभिन्न अहम आयोजनों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दौरे की विस्तृत जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 मई को शाम 4:35 बजे देहरादून स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां शाम 6:15 बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।दौरे के दूसरे दिन 29 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत राजपुर रोड स्थित एक होटल में विभिन्न बैठकों का सिलसिला शुरू होगा।कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे सांसदों और विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर दो बजे से प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों, महामंत्रियों, जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चर्चा होगी।शाम चार बजे से नगर निगमों के मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ भी संवाद करेंगे।दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वह डाकरा बूथ अध्यक्ष के आवास पर जाएंगे और बूथ समिति एवं दुर्गामल्ल मंडल की बैठक में शामिल होंगे। आगे वह शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सिंहनीवाला में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित करेंगे।इसके बाद दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment