सीएम धामी बोले- युवाओं को पलायन नहीं, उत्तराखंड में ही मिलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा प्रतिभा विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते हैं। इसी सोच के अनुरूप शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी पहलें युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार देने वाला उद्यमी भी बना रही हैं।सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े, बल्कि उन्हें अपने ही प्रदेश में रोजगार, उद्यमिता और नवाचार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना और हाउस ऑफ हिमालयाज जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और युवाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, कीवी मिशन, नई पर्यटन नीति, होम-स्टे योजना, वेड इन उत्तराखंड और सौर स्वरोजगार योजना जैसी पहलों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment