काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त 2026 को अजय कुमार पुत्र गौतम कुमार, निवासी कुंडेश्वरी, कोतवाली काशीपुर, ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया था कि उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK 18 M-3108 को कुंडेश्वरी स्थित उसके घर के बाहर से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 340/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन और पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मैनुअल पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कुंडेश्वरी स्थित अचार फैक्ट्री के पास से वंश पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी छावनी स्कूल के पास कटोराताल, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र 18 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK 18 M-3108 बरामद हुई, जो मुकदमा संख्या 340/26 से संबंधित थी। पुलिस ने वाहन चोरी की इस घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल 76 नापु सुनील भाकुनी और कांस्टेबल 1038 नापु दिनेश सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई में मुकदमे से संबंधित चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UK 18 M-3108 बरामद की गई है। काशीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का तेजी से खुलासा करने में सफलता मिली है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
