सरकार और प्रशासन किसानों की सुध ले : अलका पाल

काशीपुर। जिलाधिकारी मुख्यालय पर अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों को महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने समर्थन देते हुए कहा कि प्रशासन और शासन को किसानों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए ना की तानाशाही का परिचय देना चाहिए। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर में बंद पड़ी शुगर मिल पर ही 2011 से लेकर अब तक 25 करोड़ रूपया किसानों का बकाया है, सरकारी तंत्र इसके लिए खामोश है, बड़ी हुई बिजली दरों से अन्नदाता की कमर टूट चुकी है, सरकार को मानक तय करना होगा की ऊर्जा प्रदेश में अन्नदाता को बिजली की फ्री सुविधा उपलब्ध रहे, क्योंकि कई प्रदेशों में किसानों को तय मानक के अनुसार फ्री यूनिट बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आज अन्नदाता को अपनी बात तक रखने के लिए लाठी और पानी की बौछारो का सामना करना पड़ा है। भाजपा सरकार में सो रहे तंत्र को जगाने के लिए आज अन्नदाता सड़कों पर है, जो की अफसोस का विषय है,कांग्रेस सदैव किसानों के साथ खड़ी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment