काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने पूर्व जसपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ- यूनुस चौधरी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति अल्पसंख्यक मोर्चा का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया । डॉ- यूनुस चौधरी काशीपुर जिले समेत पूरे उत्तराखंड में भाजपा को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देश मे अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। डॉक्टर यूनुस चौधरी की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक डॉ- शैलेंद्र मोहन सिंघल, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, काशीपुर महापौर दीपक बाली और अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन सहित अन्य नेताओं ने डॉ- यूनुस चौधरी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
