काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर ग्राम बरखेड़ी में बहेला नदी के किनारे बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर लगी कच्ची शराब की दो भट्टियों और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कर दिया। साथ ही करीब 10 हजार लीटर लहन भी नष्ट किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्रधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आईटीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरखेड़ी में बहेला नदी के किनारे छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके से किसी आरोपी की गिरफ्रतारी नहीं हो सकी। पुलिस ने दो भट्टियां, शराब बनाने के उपकरण और करीब 10 हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बसंत पंत, कांस्टेबल राजेंद्र जोशी, रमेश बंग्याल और दीपक जोशी शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
