लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी पुलिस हिरासत में

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्रतार किया है। वारंटी अभियुक्त संजीत सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मंडी समिति ग्राउंड, बाजपुर से उसे गिरफ्रतार कर लिया। गिरफ्रतार अभियुक्त की पहचान संजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम गुमसानी, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट की तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्रतारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान और हेड कांस्टेबल यतेंद्र सिंह रावत शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment