अब नहीं लगा सकेंगे निजी वाहनों पर पदनाम, 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने अभियान चलाकर निजी वाहनों पर विभाग, पद, राजनीतिक दल अथवा संस्था के नाम-पदनाम के बोर्ड लगाकर चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर टांडा तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ऐसे निजी वाहनों की जांच की, जिन पर वाहन स्वामियों द्वारा किसी विभाग, संस्था, राजनीतिक दल अथवा पद का बोर्ड या पदनाम प्रदर्शित किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने 10 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम/नियमों के तहत चालानी कार्रवाई की।काशीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि निजी वाहन व्यक्तिगत परिवहन के लिए होते हैं। ऐसे वाहनों पर कोई ऐसा बोर्ड, पदनाम या पहचान प्रदर्शित नहीं की जा सकती, जिससे वाहन किसी सरकारी विभाग, संवैधानिक या लोक पद अथवा अधिकृत संस्था का आधिकारिक वाहन प्रतीत हो।पुलिस ने लोगों से अपील की कि निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल से संबंधित बोर्ड न लगाएं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment