काशीपुर। चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने और उसे जबरन कार में डालकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर तलवार, तमंचे और लाठी-डंडों से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम पच्चावाला निवासी साहब सिंह पुत्र स्वर्गीय मक्ऽन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह अपने साथी सुऽविंदर सिंह, तरसेम सिंह और जगजीत सिंह के साथ कार से काशीपुर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि साई मंदिर, कुण्डेश्वरी रोड के गेट के सामने करनजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह, मनजोत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, गुरविंदर सिंह उर्फ लवी विर्क पुत्र कृपाल सिंह तथा दो-तीन अन्य लोगों ने मोटरसाइकिल और कार लगाकर उनका रास्ता रोक लिया।तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने सुखविंदर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि करनजीत सिंह और गुरविंदर सिंह उर्फ लवी विर्क ने उसके सिर पर वार किया, लेकिन पगड़ी होने के कारण वह बच गया। इसके बाद आरोपियों ने सुखविंदर को जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया। कुछ दूर जाने पर सुऽविंदर ने कार से कूदकर भागने का प्रयास किया तो उस पर तलवार और लाठी-डंडों से दोबारा हमला किया गया। इस दौरान उसके पैर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।शिकायतकर्ता के मुताबिक, शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देऽते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। साहब सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों से उनका चुनावी विवाद चल रहा है और वे पहले भी जान से मारने की धमकियां देते रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 118(2), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 351(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
