देहरादून/काशीपुर:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर काशीपुर के महापौर दीपक बाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित जीटीसी ग्राउंड में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में भाग लिया, जिसे उत्तराखंड…
Month: April 2026
काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
काशीपुर। देश के संविधान निर्माता व भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वी. जयंती काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई। आज सामाजिक संगठन क्लीन एंड ग्रीन उत्तराखंड के संस्थापक एवं अध्यक्ष विक्की सौदा के नेतृत्व में अंबेडकर संदेश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। डॉ भीमराव अंबेडकर संदेश यात्रा में दलित समाज के लोगों ने मिलकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मेन बाजार, रतन सिनेमा रोड, किला बाजार, से होते वाल्मीकि बस्ती में पहुंचकर शोभायात्रा का…
स्कूली बच्चों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर-ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
काशीपुर। स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर द्वारा स्वच्छता जागरूकता हेतु विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और इसी क्रम में बाल्मीकि सभागार में स्कूल के बच्चों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर/ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को पेंटिंग सामग्री उपलब्ध करायी गयी, जिसके माध्यम से उन्होंने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र बनाए। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली की गरिमामयी उपस्थिति रही, उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित…
देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेस) का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए इस परियोजना को उत्तराखंड और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कॉरिडोर के वाइल्डलाइफ एलिवेटेड सेक्शन का निरीक्षण किया और देहरादून पहुंचकर मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। यह अत्याधुनिक एक्सप्रेस लगभग 210–213 किलोमीटर लंबा है और करीब ₹12,000 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके…
ज्ञानार्थी कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली
काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा तेज गति और लापरवाही से वाहन न चलाने के प्रति जागरूक करना था। रैली का शुभारंभ काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उनके साथ सांसद प्रतिनिधि श्री राहुल…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कांग्रेसियों ने मनाई धूमधाम से
काशीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती को महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक चौक पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि देश की एकता,अखंडता और समानता के लिए जिस तरह से डॉ. अंबेडकर के रचित संविधान ने…
महापौर ने करोड़ो रुपए से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास
काशीपुर। शहर के विकास को लेकर महापौर दीपक बाली ने दिन रात एक कर दिया है। लगातार हो रहे सड़कों के शिलान्यास से काशीपुर क्षेत्र की जनता अब भली भांति समझ चुकी है कि महापौर ने जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने में वें कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं और उनकी विकास करने की रफ्तार को देखकर लग रहा है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद और नेतृत्व में काशीपुर क्षेत्र में बह रही विकास की बयार के चलते अब वह समय दूर नहीं…
काशीपुर के सरकारी अस्पताल में सौंदर्यीकरण पर लाखों खर्च दवाईयां नदारद
काशीपुर। काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में इस समय भी दवाइयों की किल्लत बनी हुई हैं। अस्पताल प्रशासन एक ओर लाखो रुपये खर्च कर इमरजेंसी कक्षों का सौंदर्यीकरण कर रहा है वहीं दूसरी ओर मरीजों को प्राथमिक दवाइयां जैसे कफ सिरप, टीटी और एंटी रेबीज जैसे जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे उन्हें भटकना पड़ रहा है। राजकीय अस्पताल में काशीपुर समेत जसपुर, बाजपुर, रामनगर और यूपी के बिजनौर तक से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में अस्पताल में दर्द निवारक मरहम, बच्चों का आयरन सिरप और…
निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर के समापन पर कवि सम्मेलन का शुभारंभ
काशीपुर। चैती मेला परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी काशीपुर शाखा के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य दर्जा मंत्री उपाध्यक्ष मत्स्य पालक विभाग अभिकरण उत्तराखंड सरकार सुश्री सीमा चौहान ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सोसाइटी सचिव अरुण पंत ने 21 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर की आख्या प्रस्तुत की। काव्य सम्मेलन से पूर्व रेडक्रॉस सोसाइटी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि सुश्री सीमा चौहान समेत कवियों, शिविर में…
वार्ड पार्षदों को अपने क्षेत्र में स्थापित कुओं को गोद लेकर इनके कायाकल्प का बीड़ा उठाना चाहिए: गौतम मेहरोत्रा
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित कुओं का नगर निगम प्रशासन द्वारा सौंदर्यकरण कराये जाने की पहल का सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा है कि प्रत्येक वार्ड के पार्षद को अपने वार्ड में स्थित कुछ कुओं को गोद लेने का बीड़ा उठाना चाहिए ताकि इन कुओं का कायाकल्प हो, और गर्मी के मौसम में इनसे स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो सके। मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखते हुए गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि महापौर दीपक बाली का कहना…
