नगर आयुक्त ने शहरवासियों को फर्जी नियुक्ति के नाम पर हो रही ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति में शहरवासियों को फर्जी नियुक्ति के नाम पर हो रही ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। निगम प्रशासन के अनुसार, कुछ संगठित गिरोह नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से अवैध रूप से धन वसूली कर रहे हैं, जिससे न केवल आम लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि नगर निगम की छवि भी प्रभावित हो रही है। मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम स्तर पर इस…

बार एसोसिएशन ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा आज बार एसोसिएशन के सभागार में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षाेल्लास से मनाई गई। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि डॉ- अंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया जिससे पूरे विश्व ने सीख ली। संचालन कर रहे बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कि महामानव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में ऐसे ऐसे मोती पिरोए हैं जो हमें एक सूत्र में बांधे हुए हैं। इस मौके पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रऽे। इस मौके पर…

गाय माता की सेवा करना ही मनुष्य जाति का परम धर्म है : स्वामी अमृतानंद

काशीपुर। ग्राम सभा सरकडा विश्नोई में चल रही पावन हरि कथा में परम पूज्य स्वामी अमृतानंद जी महाराज ने गाय माता को माता का स्वरूप बताते हुए कहा कि गाय माता की सेवा करना ही मनुष्य जाति का परम धर्म है उन्होने बताया कि देशी गाय का दूध अमृत समान है उन्होंने लोगो से देशी गाय पालने का आव्हान किया उन्होंने बताया कि किसी भी समाज के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है इस अवसर पर विश्नोई सभा सरकड़ा विश्नोई के अध्यक्ष पवन विश्नोई, अमरीश विश्नोई, शरद विश्नोई…

नगर क्षेत्र में महापौर द्वारा सड़कों का जाल लगातार जारी

काशीपुर। नगर क्षेत्र में महापौर दीपक बाली द्वारा चुनाव के समय लिया गया संकल्प आज पूरा हो रहा है। आज इसी क्रम में महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 23 अल्ली खा पश्चिमी में 41 लाख 97 हजार की लागत से बनने वाली 2 सड़कों और वार्ड संख्या 37 पक्का कोट पूर्वी में 1 करोड़ 2 लाख 75 हजार की लागत से बनने वाली 6 सड़को के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़कों का शिलान्यास होने से खुश वार्ड वासियों ने अपने बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का जोरदार स्वागत…

स्मैक समेत पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवकों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 8-09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। कुंडा थाना पुलिस ने ढांडी पुल के पास ठाकुरद्वारा बार्डर के पास से चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर आते दो युवकों का रोककर जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 8-09 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहल्ला मनिहारन फतेहउल्लागंज थाना ठाकुरद्वारा निवासी समीर खान पुत्र कदीर खान व…

देशभर में हीटवेव का खतरा बढ़ा, कई शहरों में 45°C तक पहुंच सकता है तापमान

नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य और पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। नागपुर, भोपाल, अमरावती और भुवनेश्वर जैसे शहरों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों…

हीटवेव से बचाव के लिए सतर्क हुआ प्रशासन, स्कूलों में समय परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा के निर्देश

देहरादून। ग्रीष्मकाल में बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव के खतरे को देखते हुए राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव ने बुधवार को आयोजित बैठक में सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा और आवश्यकता अनुसार विद्यालयों के समय में बदलाव करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि सभी स्कूलों में कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही…

संस्कृत परीक्षाओं में उत्तरकाशी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश मेरिट सूची में बनाई जगह

उत्तरकाशी। संस्कृत शिक्षा बोर्ड की उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) एवं पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) परीक्षाओं में उत्तरकाशी जनपद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। श्री विश्वनाथ संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, उत्तरकाशी के छात्र राहुल व्यास ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर दसवां स्थान हासिल किया। वहीं पूर्व मध्यमा परीक्षा में श्री सरस्वती संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, जोगथ चिन्यालीसौड़ की छात्रा प्रियांशी ने 83.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के छात्र अक्षित डंगवाल ने…

राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी पर सीएम धामी ने जताया गर्व, युवाओं को खेलों के प्रति किया प्रेरित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े आयोजनों से प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त आधार भी हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन,…

देहरादून में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, काशीपुर महापौर दीपक बाली रहे मौजूद

देहरादून/काशीपुर:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर काशीपुर के महापौर दीपक बाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित जीटीसी ग्राउंड में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में भाग लिया, जिसे उत्तराखंड…