बेरीनाग बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया संवाद, गरमा-गरम जलेबी का लिया स्वाद

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बेरीनाग बाजार पहुंचकर स्थानीय लोगों के बीच आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाजार में पैदल भ्रमण करते हुए आम जनता, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री के अचानक बाजार पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़े।बाजार भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय व्यापारी दान सिंह मेहरा की दुकान पर भी रुके, जहां उन्होंने गरमा-गरम जलेबी का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और सरकार लगातार आम लोगों के हित में कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक खानपान और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पारंपरिक बाजार, स्थानीय व्यंजन और सांस्कृतिक विरासत उत्तराखंड की पहचान हैं और सरकार इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से भी बातचीत की और बाजार से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली।मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत चौकोड़ी भी पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस विभाग द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment