15 अगस्त तक 13,576 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 15 अगस्त तक 13,576 जरूरतमंद परिवारों को आवास आवंटित किए जाएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को योजना के सभी लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अंतर्गत सभी परियोजनाओं को तय समय में पूर्ण किया जाए और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने…

उत्तराखंड में 8.41 लाख वोट कटने का खतरा, काशीपुर सबसे आगे

देहरादून। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत उत्तराखंड में 8.41 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका जताई गई है। इनमें सबसे अधिक प्रभावित विधानसभा सीट काशीपुर है, जहां आयोग की ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में लगभग 30 हजार मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग अब एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहा है। सात जुलाई तक प्राप्त सभी एसआईआर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जाएगा, जिसके बाद 14 जुलाई को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। आयोग के अनुसार जिन…

सीएम धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को किया रवाना, श्रद्धालुओं से उत्तराखंड की संस्कृति का संदेश ले जाने की अपील

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंपावत जनपद के टनकपुर स्थित यात्रा कैंप से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक आस्था, संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से अपील की कि वे भगवान भोलेनाथ के पवित्र धाम के दर्शन…

टनकपुर-श्री हज़ूर साहिब नांदेड़ सीधी रेल सेवा पर सिख समाज ने सीएम धामी का जताया आभार

खटीमा। टनकपुर से महाराष्ट्र स्थित पवित्र तख्त श्री हज़ूर साहिब, नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने पर सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लोहियाहेड हैलीपेड पर मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड के श्रद्धालुओं, विशेषकर सिख समाज की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसके पूरा होने से अब उत्तराखंड एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को श्री हज़ूर साहिब नांदेड़ की यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुगमता और सुविधा के साथ करने का अवसर…

ग्राफिक एरा भीमताल में नए अकादमिक ब्लॉक व ऑडिटोरियम का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- शिक्षा से संवर रहा युवाओं का भविष्य

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी पहुंचकर नए अकादमिक ब्लॉक एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल शिक्षा के क्षेत्र में नई ज्योति प्रज्वलित करने के साथ-साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से प्रदेश के युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने…

चंपावत में 60 करोड़ की शारदा तटबंध परियोजना का शुभारंभ, सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से शारदा तटबंध निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि चंपावत और टनकपुर में हो रहे तेज विकास कार्यों से कुछ लोगों की नींद उड़ गई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक सत्ता का लाभ उठाया, उन्होंने विकास के बजाय अपनी जेबें भरने का काम किया। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता को भुला दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा…

तहसील प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में आठ बाढ़ चौकियां स्थापित की

काशीपुर। इस बरसाती मौसम में बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में आठ बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। ये चौकियां 30 जून से अगले आदेशों तक 24 घंटे संचालित रहेंगी। प्रत्येक चौकी से प्रतिदिन की स्थिति रिपोर्ट तहसील काशीपुर में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को भेजी जाएगी।तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि ढेला नदी, कोसी नदी और अर्जुन नाले के किनारे बसे गांवों में वर्षा के दौरान बाढ़ का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए राजस्व विभाग, पुलिस, पशुपालन विभाग,…

कांग्रेस की अलका पाल ने मुख्यमंत्री के पांच साल के कार्यकाल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के पांच साल के कार्यकाल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरी तरह से दिशाहीन एवं जन विरोधी रहा है। वर्तमान सरकार ने 5 वर्षों में कोई भी ठोस कार्य धरातल पर नहीं किया। जिससे प्रदेश में विकास पूरी तरह अवरुद्ध है। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद विद्युत कटौती सरकार के खोखले दावों की पोल खोलती है। प्रदेश में जब से कांग्रेस…

एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में शस्त्र समेत 13वे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

काशीपुर। एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13वें अभियुक्त को गिरफ्रतार किया है। एसटीएफ ने काशीपुर में छापेमारी कर पलविन्दर सिंह पुत्र स्वर्गीय धर्मसिंह, निवासी ग्राम कचनालगाजी, काशीपुर को गिरफ्रतार किया। आरोपी के कब्जे से एक -30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक -315 बोर राइफल, दोनों के लिए चार-चार जिंदा कारतूस तथा फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए। जांच में खुलासा हुआ कि एक ही फर्जी शस्त्र लाइसेंस नंबर पर दो कूटरचित लाइसेंस तैयार किए गए थे,…