15 अगस्त तक 13,576 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 15 अगस्त तक 13,576 जरूरतमंद परिवारों को आवास आवंटित किए जाएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को योजना के सभी लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अंतर्गत सभी परियोजनाओं को तय समय में पूर्ण किया जाए और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर परियोजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव, शहरी विकास एवं आवास विभाग को किफायती आवास योजनाओं की प्रगति की भी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने को कहा, ताकि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी हों और पात्र लाभार्थियों को बिना किसी विलंब के आवास उपलब्ध कराए जा सकें। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निर्माण कार्य और लाभार्थियों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment