सीएम धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को किया रवाना, श्रद्धालुओं से उत्तराखंड की संस्कृति का संदेश ले जाने की अपील

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंपावत जनपद के टनकपुर स्थित यात्रा कैंप से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक आस्था, संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से अपील की कि वे भगवान भोलेनाथ के पवित्र धाम के दर्शन के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और देवभूमि की विशेषताओं का भी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से धारचूला सहित सीमांत क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की भी अपील की, ताकि स्थानीय कारीगरों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिल सके तथा सीमांत क्षेत्रों की आजीविका को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कैलाश मानसरोवर यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment