सुरक्षा की दृष्टि को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई खाद्य पदार्थों की दुकान के लिए नमूने

काशीपुर। त्योहारी सीजन में जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने काशीपुर और क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।आवास विकास स्थित कृष्णा स्वीट्स से दूध, वीवीसी मार्ट से तेल व सब्जी मसाले तथा शिकायत के आधार पर तिल बर्फी का नमूना लिया गया। वहीं वरिष्ठ…

मुख्यमंत्री निरंतर गरीबों का दुख दर्द बांटने में पीछे नहीं, कई जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता

काशीपुर। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त आर्थिक सहायता के चेक क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए। सहायता राशि पुत्री के विवाह, गंभीर बीमारी के उपचार, आजीविका के साधन उपलब्ध कराने, पति के निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण तथा अग्निकांड जैसी आपदाओं से प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई।इस मौके पर विधायक त्रिलोक चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संवेदनशील नेतृत्व में डबल…

दस साल पहले बनाया गया स्टेडियम गुरुद्वारा मिनी बाईपास अब हादसों का डेंजर जोन बनता जा रहा है

काशीपुर। यातायात का दबाव कम करने के उद्देश्य से करीब दस साल पहले बनाया गया स्टेडियम-गुरुद्वारा मिनी बाईपास अब हादसों का डेंजर जोन बनता जा रहा है। मार्ग पर कई तीव्र मोड़ और स्पीड ब्रेकर होने से वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्टेडियम से नया ढेला पुल तक मार्ग पर सात ऐसे तीव्र मोड़ हैं, जहां हादसे की आशंका अधिक रहती है। मानपुर रोड निवासी अनुज प्रजापति, विशाल गोस्वामी, विकराल शर्मा और राजेश पाल ने बताया कि बड़े गुरुद्वारा के पास कई बार हादसे हो…

खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विपिन कुमार को मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित

काशीपुर। खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विपिन कुमार को उत्तराखंड सरकार की ओर से खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विपिन की इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में विपिन कुमार एथलेटिक्स प्रशिक्षक सरफराज चौधरी से एथलेटिक्स की बारीकियां सीख रहे हैं। वह पिछले दो वर्षों से स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में सरफराज चौधरी के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2025 में आयोजित नेशनल पैरा एथलेटिक्स गेम्स में…

मुकेश चंद्र बेलवाल को उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

काशीपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मुकेश चंद्र बेलवाल को उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हर वर्ष खेल के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों को खेल विभाग की ओर से प्रदान किया जाता है। वर्तमान में मुकेश चंद्र बेलवाल साई सेंटर काशीपुर में खिलाड़ियों को बॉक्सिंग की बारीकियों से रूबरू करा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी बॉक्सिंग की तकनीक और प्रशिक्षण हासिल कर रहे…

भाजपा विधायक पर मुस्लिम समाज को आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप

काशीपुर। रुद्रपुर के भाजपा विधायक पर मुस्लिम समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान पर नाराजगी जताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि विधायक द्वारा मुस्लिम समाज को टारगेट करते हुए ‘कठमुल्ला’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। कानून और संविधान की भावना के अनुसार किसी समुदाय को नीचा दिऽाने वाली भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं…

ज्ञानार्थी कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व पर छात्राओं ने विधायक की कलाई पर बांधी राखी

काशीपुर। नगर के ज्ञानार्थी कॉलेज में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और स्नेह के साथ रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा रहे। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और सम्मान के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।…

रोडवेज कर्मियों को चार माह से वेतन न मिलने के कारण रक्षाबंधन पर्व रहा फीका

काशीपुर। रोडवेज कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों के लिए इस बार रक्षाबंधन का त्योहार फीका रहा। लगातार वेतन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों में विभागीय लेटलतीफी को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। त्योहार के समय वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उधारी का बोझ भी लगातार बढ़ रहा है।रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के मंत्री पंकज भटनागर ने कहा कि कर्मचारी दिन-रात यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ त्योहारों पर भी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद…

लोहियाहेड में पैदल पहुंचे सीएम धामी, स्थानीय स्टॉल पर खाई टिक्की; ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया बढ़ावा

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को प्रोत्साहित करते हुए लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पहुंचकर स्थानीय छोटे कारोबारियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए लोहियाहेड पहुंचे और वहां रवि के प्रसिद्ध स्टॉल पर रुककर टिक्की का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री के इस सहज और सादगीपूर्ण अंदाज को देखकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टिक्की खाने के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टॉल संचालक समेत वहां मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय बातचीत की तथा स्थानीय कारोबार और…

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

काशीपुर। आज नगर के कटोराताल क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट हुआ। पुलिस के अनुसार घटना आज सुबह करीब 11:24 बजे की है।पुलिस को सूचना मिली कि कटोराताल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास नगर निगम के एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही कटोराताल चौकी पुलिस और चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि नगर निगम का छोटा हाथी (कूड़ा उठाने वाला वाहन) रजिस्ट्रेशन संख्या UK07 CD-7220 और बाइक…