मुख्यमंत्री धामी ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंच जताई शोक संवेदना

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने विधायक की धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा दुख जताते हुए परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि किसी अपने को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।इस दौरान परिवारजन और अन्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment