सीएम धामी की बड़ी सौगात: ₹495 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति देने और आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए करीब 495 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में सड़क एवं आधारभूत ढांचा विकास, शहरी निकायों और जिला पंचायतों को वित्तीय सहायता, धार्मिक एवं पर्यटन परियोजनाएं, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पांचवें और छठे वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि तथा अल्मोड़ा की दो प्रमुख मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन को भी मंजूरी दे दी है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेला-2027 के दौरान निर्बाध और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ₹43.87 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹17.55 करोड़ जारी किए जाएंगे। वहीं रामनगर की पुरानी तहसील परिसर में ₹38.58 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग निर्माण, चंपावत में एडवेंचर पार्क के विकास तथा देहरादून संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भवन के द्वितीय तल के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री के इन फैसलों से राज्य में आधारभूत ढांचे के विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, कुंभ की तैयारियों और स्थानीय विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment