काशीपुर। नगर के कुंडेश्वरी रोड स्थित शगुन गार्डन हाल में बीती शाम माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, वहीं गीत-संगीत, कविता और काव्य पाठ से सजी सांस्कृतिक संध्या ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कुमारी सीमा चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद फाल्गुनी मेहरा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण प्रदान किया। माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी ने कहा कि चिकित्सक मानवता की सेवा के सबसे बड़े प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा भाव से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में सुरों के राही के कलाकारों ने शानदार गीत प्रस्तुत किए। विशेष आकर्षण यह रहा कि कई चिकित्सकों ने भी गीत, कविता और काव्य पाठ के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन योगेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान माक्षार्थ फाउंडेशन की संरक्षक डॉ- दीपिका गुड़िया आत्रेय ने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर डॉ- यशपाल रावत, डॉ- गिरीश तिवारी, डॉ- रजनीश कुमार शर्मा, डॉ- अनुराग वर्मा, डॉ- बीना जोशी, डॉ- नक्षत्र अग्रवाल, डॉ- मयंक अग्रवाल, डॉ- आरती अग्रवाल, डॉ- ईशा रावत, डॉ- आशुतोष तिवारी, डॉ- गौरव मुंद्रा और डॉ- मनोज कुशवाह सहित अनेक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समारोह में लता शर्मा, राजीव सक्सेना, गोपाल ठाकुर, राजीव सक्सेना, गोपाल ठाकुर, डॉ- आचार्य महेंद्र सिंह गोले, राजकुमार यादव, विनीता शर्मा, कविता यादव (पूर्व पार्षद), संगीता यादव, प्रियंका अग्रवाल, संदीप सहगल, राजू छीना, रवि ढींगरा, अनूप गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, विवेक मिश्रा, विनोद पंत, अमित शर्मा, अनुराग मेहरा, चारू कौशिक, कौशल किशोर पंत, सुनील कुमार, श्वेता नगर, गायत्री नगर, चंद्रभूषण डोबाल, जय सिंह गौतम, अरुण चौहान, बसंत बल्लभ भट्टð एवं पंकज पंत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समापन पर तरुण लोहनी ने सभी अतिथियों, संरक्षक मंडल और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सेवा, संस्कृति और सम्मान की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
