काशीपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की है। पटेल नगर टांडा उज्जैन निवासी मौ- रऊफ ने 11 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर खड़ी बाइक संख्या यूके 18 एच-1082 स्प्लेंडर अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगालने के साथ ही मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। 12 अगस्त को उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ढकिया गुलाबो से आगे फ्रलाईओवर के नीचे से गुड्डू पुत्र जाबिर, निवासी किशनपुर रामडी, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्रतार किया गया। उसके कब्जे से उक्त चोरी की गई बाइक बरामद हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार व ताराचंद्र शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
