काशीपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली काशीपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गश्त तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मेन बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। गश्त के दौरान बाजार में पुलिस की सक्रियता बनाए रखने और त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
