काशीपुर। समूचे देश और प्रदेश के साथ ही काशीपुर में भी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी काशीराम का क्रेज बढ़ता जा रहा है। भारी संख्या में युवा इस राजनीतिक दल में शामिल होकर राष्ट्र को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। बीती सायं ग्राम फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी भारी संख्या में युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार दलित और मुसलमानों का शोषण किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया…
Category: अन्य ख़बरें
क्षत्रिय समाज ने महाराणा प्रताप की जयंती पर धूमधाम से मनाई
काशीपुर। महाराणा प्रताप की जयंती पर पर काशीपुर में क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित इस समारोह में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, गौरव और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोंच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा-अर्चना पंडित श्री हर्षवर्धन सारस्वत द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस,…
सेकंड सैटरडे पर मसूरी जाम से बेहाल, चार किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार में घंटों फंसे लोग
मसूरी। सेकंड सैटरडे की छुट्टी के चलते शनिवार को पर्यटन नगरी मसूरी भारी यातायात जाम से जूझती नजर आई। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ जाम पूरे दिन शहर के विभिन्न हिस्सों में बना रहा, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि किंगक्रेग से गांधी चौक होते हुए जीरो प्वाइंट तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहन घंटों तक रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे।माल रोड और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भी यातायात का…
धन धन बाबा दीप सिंह जी सेवा ट्रस्ट ने कराया निर्धन कन्या का विवाह
काशीपुर। जसपुर क्षेत्र के ग्राम श्याम नगर में धन धन बाबा दीप सिंह जी सेवा ट्रस्ट के द्वारा निर्धन कन्या का विवाह कराया गया। यह ट्रस्ट ऐसे निधन कन्याओं का विवाह करता है जिसके परिवार में माता-पिता और अन्य लोग नहीं होते हैं। यहां बता दें कि जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह के पिता श्री सतनाम सिंह ने इस ट्रस्ट को 27 मई 2026 में संचालित किया था, आज इस ट्रस्ट के द्वारा पहला विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें ट्रस्ट के द्वारा कन्या पक्ष को उपहार स्वरूप शादी में घरेलू…
उत्तराखंड की आधे से अधिक जेलों में उसकी क्षमता से दुगने कैदी बंद है
काशीपुर। उत्तराखंड की आधे से अधिक जेलों में उसकी क्षमता से दुगने तक कैदी बंद है जबकि कुल कैदियों की संख्या पिछले वर्ष की 5521 से 765 की कमी होकर 4812 हो गयी है। यह खुलासा सूचना अधिकार के अन्तर्गत कारागार मुख्यालय द्वारा नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने महानिरीक्षक कारागार (कारागार मुख्यालय) उत्तराखंड से उत्तराखंड राज्य की जेलो में बंदियों की क्षमता तथा वर्तमान में बंद कैदियों की संख्या के सम्बन्ध में सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में…
बार एसोसिएशन ने किया नवनियुक्त न्यायाधीशों का स्वागत
काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर ने बार भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया जिसमें नवनियुक्त न्यायाधीशों, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गीता चौहान, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/विशेष न्यायाधीश एनआई एक्ट शचि शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार तथा प्रथम अपर सिविल जज चेतन गौतम का स्वागत किया गया। इस मौके पर बोलते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा की न्याय के लिए बार और बेंच में आपकी समन्वय होना नितांत आवश्यक है। संचालन कर रहे बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास…
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाते 18 नशेड़ी गिरफ्तार
काशीपुर। नगर क्षेत्र में शराब पीकर उत्पाद मचाने वालों कि अब खैर नहीं। आज पुलिस ने अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 18 लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने सभी का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने व हुड़दंग मचाने पर 18 व्यक्तियों को पकड़ लिया तथा कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस…
चारधाम यात्रा में 19 दिनों में 7.72 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, स्वास्थ्य कारणों से 29 यात्रियों की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा लगातार श्रद्धा और आस्था के साथ आगे बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु देवभूमि पहुंच चुके हैं। पिछले 19 दिनों में चारों धामों में कुल 7 लाख 72 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्गों पर लगातार भीड़ बढ़ने के चलते प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर काम कर…
जोगा सिंह लैब टेक्निशियन उद्यमसिंहनगर के जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित
काशीपुर। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्निशियन एसोसिएशन के उद्यम सिंह नगर/चंपावत के भी जिला कार्यकारणी का गठन किया गया।जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विनोद भट्ट जी एवं परीक्षक प्रदेश सचिव दलवीर सिंह राणा के देख रेख में निर्विरोध जिला कार्यकारणी का गठन हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष श्री जोगा सिंह जिला सचिव श्री अनुराग मेहरा जिला कोषाध्यक्ष श्री कृपेंद्र प्रताप श्रीवास्तव के पद पर निर्वाचित हुए। उक्त समारोह में शपथ ulmlta के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुबेर मावड़ी द्वारा दिलाई गई ।कार्यक्रम का संचालन श्री अनुराग मेहरा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बाजपुर उपजिला…
भाजपा का सख्त संदेश: 8 सीटों पर विधायकों की टिकट पर संकट, “जिताऊ उम्मीदवार” ही प्राथमिकता
उत्तराखंड में आगामी चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी के आंतरिक सर्वे में कई सीटों पर स्थिति चिंताजनक पाई गई है, जहां वर्तमान विधायकों के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग सर्वे में करीब आठ सीटों पर हार का खतरा सामने आया है, जिसके बाद संगठन ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि कमजोर प्रदर्शन करने वालों को टिकट देने में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।महेंद्र भट्ट ने साफ किया है कि…
