महापौर ने नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए किया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम काशीपुर द्वारा शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास लगातार तेजी से चल रहे हैं। जनता को विभिन्न तरीकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को स्कूलों में तो आमजन को अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। ऐसा ही एक जन जागरूकता कार्यक्रम बीती रात शहर के धार्मिक स्थल द्रोणाचार्य पर हुआ जहां शहर की स्वच्छता के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका संदेश था की बुद्धिमान व्यक्ति को मलीनता…

महिला आरक्षण के नाम पर चुनावी नक्शा बदलना चाहती है भाजपा : अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए मोदी सरकार की ओर से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक (131) का महिला आरक्षण से कोई लेना-देना नहीं है। बल्कि यह सरकार का दक्षिण, पूर्वाेत्तर और छोटे राज्यों से प्रतिनिधित्व छीनकर देश का चुनावी नक्शा बदलने का प्रयास है।महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का इस संविधान संशोधन विधेयक से कोई मतलब नहीं,यह विधेयक भारत की महिलाओं का इस्तेमाल कर और उनकी आड़ में…

बार एसोसिएशन ने किया बैसाखी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर। बैसाखी पर्व पर काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा ने जबकि संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर विचार रखते हुए एडवोकेट कश्मीर सिंह ने कहा कि बैसाखी के त्यौहार के दिन सिख समुदाय के नववर्ष की शुरुआत होती है। वर्ष 1699 में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी के दिन गुरुद्वारों में माथा टेक कर लंगर कीर्तन आदि कर…

पीड़ित सिख परिवार के प्रदर्शन के बाद पुलिस आई हरकत में चार पर मुकदमा दर्ज

काशीपुर। सिख परिवार पीड़ितों द्वारा बीते दिवस कोतवाली में धरना देने के बाद पुलिस ने अनूप अग्रवाल, उनके दो पुत्रों व पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महादेव नगर ढकिया कलां निवासी लखविन्दर सिंह पुत्र दलीप सिंह ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2016-17 में अलीगंज रोड स्थित रोजडेल कालोनी निवासी अनूप अग्रवाल पुत्र स्व- केशव शरण अग्रवाल, अमोल अग्रवाल व अभिषेक पुत्रगण अनूप अग्रवाल ने स्टोन क्रेशर लगाने का प्रस्ताव दिया तथा कहा कि उनकी राजनैतिक व प्रशासन में बहुत अच्छी पकड़ है, हम सारी सरकारी…

महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक : रेखा आर्या

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आधी आबादी के अधिकारों का विरोध करने वालों को जनता आने वाले चुनावों में करारा जवाब देगी। रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर न केवल महिलाओं का अपमान किया है, बल्कि अपने राजनीतिक चरित्र को भी उजागर किया है। उन्होंने कहा कि…

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना वरदान भी और चुनौती भी, शहर में बढ़ा जाम का दबाव

देहरादून। हाल ही में तैयार हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने राजधानी दिल्ली से देहरादून की दूरी को काफी हद तक कम कर दिया है, जिससे यात्रियों को अब मात्र ढाई घंटे में देहरादून पहुंचने की सुविधा मिल रही है। हालांकि, इस तेज और सुगम कनेक्टिविटी के साथ एक नई समस्या भी सामने आई है। शहर के भीतर प्रवेश करते ही लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त दो घंटे तक का समय लग रहा है। यह स्थिति अब…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, महिलाओं के 33% आरक्षण में बाधा डालने का लगाया आरोप

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताया। उन्होंने कहा कि भारत की संसद द्वारा पारित इस ऐतिहासिक अधिनियम में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया था, जो देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम था। इस अधिनियम को लागू करने के लिए संसद का विशेष सत्र…

मदरसा बोर्ड भंग करने का ऐलान, जुलाई से लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम

देहरादून। अखंड परमधाम में आयोजित युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज के 71वें संन्यास जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मदरसा बोर्ड को भंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं चलेगा और आगामी जुलाई माह से प्रदेश के मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया…

काशीपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस मैं 13 यात्री मिले बगैर टिकट

काशीपुर। जहां उत्तराखंड सरकार परिवहन विभाग की आय बढ़ाने के लिए रोड पर नई-नई बसें देकर यात्रियों को सुविधा देने में लगी है, वहीं कुछ रोडवेज कर्मी विभाग को चूना लगाने में कसर नहीं छोड़ रहे है । इसी क्रम में काशीपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस की यातायात निरीक्षक ने चेकिंग की। इस दौरान रोडवेज बस में 13 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट पर परिचालक को रूट से हटाया दिया गया। इस मामले की जांच पड़ताल चल रही है। टांडा तिराहे से दिल्ली जा…

नामधारी का उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री बनने पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री नियुक्त होने के बाद सुरेन्द्र सिंह नामधारी का पहली बार भारतीय जनता पार्टी काशीपुर जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प माला एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।कार्यालय में उपस्थित मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए नामधारी ने कहा कि उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि वे स्वयं किसान परिवार से जुड़े हैं, इसलिए किसानों की कठिनाइयों को भली-भांति समझते हैं…