किन्नरों के उत्पीड़न से निजात दिलाने पर किया महापौर का अभिनंदन

काशीपुर। काशीपुर कल्याण मंच ने आज नगर निगम पहुंचकर किन्नरों के उत्पीड़न से काशीपुर की जनता को राहत दिलाने पर महापौर दीपक बाली का उनके कार्यालय में पहुंचकर आभार व्यक्त कर उनका अभिनंदन किया । उल्लेखनीय है कि काशीपुर में शुभ कार्यों पर बधाई का नेग लेने के नाम पर किन्नरों द्वारा लंबे समय से जनता का घोर उत्पीड़न किया जा रहा था। जनता को उनके उत्पीड़न से बचाने हेतु काशीपुर कल्याण मंच पिछले लंबे समय से प्रयासरत है। मंच ने इस संबंध में काशीपुर के महापौर दीपक बाली से…

अलका पाल ने घेरा भाजपा सरकार को, कहा- छात्रों का भविष्य संकट में

नीट पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोपकाशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने नीट परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आए विवादों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक और भर्ती घोटालों की घटनाओं ने देश के लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।अलका पाल ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था…

राजकीय चिकित्सालय में जल संचयन परियोजना का शिलान्यास

काशीपुर.। नगर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में जल संचयन परियोजना का महापौर दीपक बाली ने विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निरंतर मिल रहे आशीर्वाद एवं सहयोग के चलते काशीपुर का विकास लगातार जारी है और रहेगा। मुख्यमंत्री का काशीपुर की जनता के प्रति बहुत लगाव है इसलिए यहां की जनता को विकास के मामले में कतई भी कोई निराशा नहीं झेलनी पड़ेगी। महापौर ने कहा कि उक्त परियोजना जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन की दिशा…

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाया कहर, दो मासूम समेत तीन घायल

पिरान कलियर। पिरान कलियर में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गई, जिससे सड़क किनारे मौजूद कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।जानकारी के अनुसार दुर्घटना इमलीखेड़ा रोड स्थित अब्दाल शाह रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि यूपी नंबर की स्कॉर्पियो तेज गति से क्षेत्र से गुजर रही थी। भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो…

जनता के बीच लगातार पहुंच रही सरकार, चुनावी राजनीति करने वालों पर मुख्यमंत्री का तंज

अल्मोड़ा। दन्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार की जनसंपर्क और विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले पांच वर्षों से लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और समाधान के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल चुनाव के समय जनता के बीच दिखाई देते हैं, जबकि सरकार और जनप्रतिनिधि पूरे समय जनता के साथ…

मिड डे मील में फर्जीवाड़े की आशंका पर पांच जिलों के सरकारी स्कूलों की होगी जांच

देहरादून। हरिद्वार जिले के मदरसों में 12,289 छात्रों का फर्जी नामांकन मिलने के बाद अब शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में संचालित मिड डे मील योजना की जांच कराने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा महानिदेशालय और सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।जानकारी के अनुसार हरिद्वार के मदरसों में हाल ही में हुई जांच में छात्र संख्या और अभिलेखों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और…

खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशखटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि आम लोगों की शिकायतों…

दन्या महाविद्यालय का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

दन्या (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दन्या में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व उन्होंने दन्या महाविद्यालय का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण शैक्षिक सौगात दी।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने क्षेत्र की जनता की भारी उपस्थिति और उत्साह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास सरकार को विकास…

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिवार से मिलकर जताई संवेदना

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अल्मोड़ा पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त पांच असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के पांडेखोला स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने बलिदानी अधिकारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने का संदेश देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा…

नागरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया, 24 घंटे से तनाव बरकरार, प्रशासन मौके पर डटा

रुद्रप्रयाग। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित नागरासू गुरुद्वारे में बीते 24 घंटे से चल रहा विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। गुरुद्वारे में कुछ निहंग तीर्थ यात्रियों द्वारा कब्जा जमाने की सूचना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में निहंग यात्रियों और स्थानीय प्रबंधन के बीच विवाद के बाद हालात बिगड़ गए। आरोप है कि एक श्रद्धालु को बंधक बनाए जाने की भी घटना सामने आई है, जिससे स्थिति…