क्षेत्र में लायंस क्लब ने नए शवदाह गृह का निर्माण कराया

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने अपने सेवा कार्यों में एक ओर सराहनीय पहल करते हुए चैती गांव, ब्लॉक कार्यालय के पास स्थित श्मशान घाट में नए शवदाह गृह का निर्माण कराया है। क्षेत्र में इसकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए क्लब ने यह निर्णय लिया। नए शवदाह गृह के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर लायन जसवीर सिंह, लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा, एमजेएफ लायन…

काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन सर्वे कार्य की रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल को सौंपी

काशीपुर। काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन सर्वे कार्य अब इज्जतनगर मंडल ने सर्वे करने के बाद सर्वे रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल को सौंपी है। अब मुरादाबाद मंडल सर्वे कार्य कर रहा है जो अब अंतिम दौर में है। 62 किलोमीटर की रेलवे लाइन बनने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी काशीपुर-जसपुर-धामपुर के बीच बनने वाली रेल लाइन पिछले 15 वर्षों में फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाई है। कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाली इस लाइन का दो बार सर्वे भी हो चुका है। सर्वे के बाद 62 किमी लंबी रेल लाइन में…

अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आईटीआई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में आईटीआई प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने जैतपुर मोड़ से करीब 01 किमी आगे बेगमाबाद रोड पर अभियुक्त कुलवंत सिंह पुत्र स्व0 रमेश सिंह निवासी ग्राम मुकुंदपुर को 53 पाउच लगभग 17 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 60(1) मैं मुकदमा पंजीकृत किया हे। पुलिस टीम…

काशीपुर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस के लिए तैयारियां हुई पूर्ण

काशीपुर। काशीपुर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस के लिए तैयारियां पूर्ण होकाशीपुर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस के लिए तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मुहर्रम के आलम आज सांय से उठाए जाएंगे। दसवीं के दिन 26 जून को मुहर्रम का जुलूस निकालकर ताजिए कर्बला में दफन किए जाएंगे। अंजुमन सीरते हुसैन मुहर्रम कमेटी की बैठक मोहल्ला अल्ली खा स्थित इमामबाड़े में हुई। कमेटी के अध्यक्ष चौधरी इनआम हुसैन ने बताया कि 23 जून को शाम सात बजे बांसफोड़ान पुलिस चौकी के पास से मुहर्रम का जुलूस…

पंजाब के मुख्यमंत्री से वार्ता पर बोले धामी, उत्तराखंड में हर अतिथि का होगा सम्मान

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा और किसी भी अतिथि को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक और निष्पक्ष कार्रवाई करती रहेगी।हरिपुर कला स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सार्थक और सकारात्मक संवाद…

आईटीआई छात्रों के लिए खुशखबरी, अग्निवीर भर्ती में मिलेगा लाभ; 235 संस्थानों में शुरू हुए दाखिले

देहरादून। उत्तराखंड के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती में विशेष लाभ मिलेगा। इसी बीच राज्य के 153 राजकीय और 82 निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अनुसार आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जून से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष छात्रों को अपनी पसंद…

बैंक ऑफ बड़ौदा में उपाध्यक्ष और उप उपाध्यक्ष पदों पर भर्ती, 3 वर्ष के अनुबंध पर होगी नियुक्ति

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने उपाध्यक्ष (Vice President) और उप उपाध्यक्ष (Deputy Vice President) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।भर्ती प्रक्रिया के तहत बैंक आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट अथवा अन्य मूल्यांकन परीक्षा आयोजित कर सकता है। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को एक या अधिक चरणों के साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।बैंक…

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ में एक…

भाजपा सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद

काशीपुर। भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त विधानसभा संयोजकों एवं सहसंयोजकों ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली व प्रभारी नैनीताल एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने का आहवान किया। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया संयोजक जगवीर सिंह, विधानसभा जसपुर प्रभारी जितेन्द्र यादव, गदरपुर विधानसभा से मोहित अरोरा एवं पवन कुमार, विधानसभा जसपुर…

चार शस्त्र लाइसेंस जांच में फर्जी पाए जाने के मामले में एसओजी ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कथित रूप से जारी चार शस्त्र लाइसेंस जांच में फर्जी पाए जाने के मामले में एसओजी ने दो और आरोपियों को गिरफ्रतार किया है। उनके कब्जे से दो पिस्टल, दो रायफल, कारतूस, फर्जी लाइसेंस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चल रही जांच के दौरान एसओजी को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेंस बनवाकर हथियार रखने का नेटवर्क सक्रिय है। जांच में कुंडा क्षेत्र के चार शस्त्र लाइसेंस फर्जी पाए गए जिनके आधार पर कुंडा थाने में अजय सिंह, अनूप…